Home > देश > Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

Airport charges India: एयरलाइंस को राहत, यात्रियों को फायदा! सरकार ने उठाया बड़ा कदम

India airfare reduction: इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के 34 प्रमुख एयरपोर्ट्स को घरेलू उड़ानों पर लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25% कटौती करने का निर्देश दिया है.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 9, 2026 11:48:01 PM IST



Airport charges India: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब वैश्विक विमानन उद्योग पर दिखने लगा है. विमानन ईंधन (ATF) की कीमतों में तेज उछाल ने एयरलाइंस कंपनियों की लागत बढ़ा दी है, जिससे उनके संचालन पर दबाव बढ़ गया है.

सरकार का बड़ा राहत कदम

इस संकट से निपटने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देश के 34 प्रमुख एयरपोर्ट्स को घरेलू उड़ानों पर लैंडिंग और पार्किंग शुल्क में 25% कटौती करने का निर्देश दिया है. एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे PPP मॉडल एयरपोर्ट्स को यह आदेश तुरंत लागू करना होगा.

किराए पर नियंत्रण की रणनीति

सरकार का मुख्य उद्देश्य हवाई किरायों में बेतहाशा बढ़ोतरी को रोकना है, खासकर चुनावी राज्यों जैसे केरल और पश्चिम बंगाल में. मंत्रालय ने घरेलू ATF कीमतों में बढ़ोतरी को 25% तक सीमित रखने की कोशिश की है, ताकि यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े.

ईंधन महंगाई और आगे की योजना

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के ईंधन की कीमतों में 100% तक और घरेलू उड़ानों में 25% से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके चलते एयरलाइंस ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ा दिया था. सरकार की इस पहल का उद्देश्य एयरलाइंस के खर्च को कम कर यात्रियों को राहत देना है. यह फैसला फिलहाल तीन महीनों के लिए लागू रहेगा, जिसके बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

परफेक्ट मर्डर प्लान फेल! UPI चैट्स ने खोल दिया कातिल सर्जन का राज; ऐसे की डॉक्टर पत्नी की हत्या

Advertisement