Home > व्यापार > Gold Price Today: सोने के दाम में उछाल या गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Gold Price Today: सोने के दाम में उछाल या गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट?

Gold Price Today:अमेरिका-ईरान युद्ध थमने के बाद सोने के कीमतों में फिर बदलाव देखने का मिला है. इन कीमतों पर राष्ट्रिय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर देखने को मिल रहा है.

By: Preeti Rajput | Published: April 9, 2026 9:38:31 AM IST



Gold Price Today: अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम के ऐलान के बाद सोने के कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 3, 200 रुपये बढ़कर 1,56, 400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.1 प्रतिशत गिरकर 157 रुपये की गिरावट के 1,51,618 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. दरअसल, पिछले दिन यह 1,51,776 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. बता दें कि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर $4842 प्रति औंस पर है.

आज सुबह का रेट 

कैरेट के हिसाब से शुद्धता   सुबह के रेट    
24 कैरेट   151121 रुपये प्रति 10 ग्राम        
23 कैरेट  150516 रुपये प्रति 10 ग्राम        
22 कैरेट   138427 रुपये प्रति 10 ग्राम        
18 कैरेट 113341 रुपये प्रति 10 ग्राम        
14 कैरेट   88406 रुपये प्रति 10 ग्राम

आपके शहर में क्या है सोने का ताजा दाम?

शहर      24 कैरेट सोना (10 ग्राम)  22 कैरेट सोना (10 ग्राम)   18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली  ₹153970  ₹141150 ₹115520
मुंबई ₹153820   ₹141000  ₹115370
कोलकाता  ₹153820  ₹141000 ₹115370
चेन्नई   ₹154910      ₹142000  ₹118600
पटना  ₹153870   ₹141050  ₹115420
लखनऊ    ₹153970 ₹141150  ₹115520
गाजियाबाद  ₹153970    ₹141150  ₹115520
नोएडा   ₹153970  ₹141150  ₹115520

महाकुंभ वाली मोनालिसा की शादी पर संकट! NHRC ने बढ़ाई टेंशन; अब जांच में तय होगी सच्चाई

पिछले दिन क्या था सोने का भाव ?

अमेरिका और ईरान के बीच 15 दिनों के युद्धविराम की सहमति के बाद वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली. सोना बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना 3,200 रुपये बढ़तक 1,56,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ. पिछले बाजार सत्र में यह 1,53,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 4,803.33 डॉलर प्रति औंस हो गया है. 

CM-Shri School Admissions 2026: छात्रों के लिए बड़ा अपडेट! 6वीं-9वीं के रिजल्ट की डेट आई सामने; यहां जानें डिटेल्स

Advertisement