Home > वायरल > Who is Preetika IIT Baba wife: कौन हैं प्रीतिका? IIT बाबा अभय सिंह की पत्नी का पूरा सच

Who is Preetika IIT Baba wife: कौन हैं प्रीतिका? IIT बाबा अभय सिंह की पत्नी का पूरा सच

IIT Baba Abhay Singh wife: प्रीतिका, जो बेंगलुरु की रहने वाली हैं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं, ने बताया कि वह अभय से करीब एक साल पहले मिली थीं.

By: Shubahm Srivastava | Published: April 6, 2026 7:40:03 PM IST



Who is Preetika IIT Baba wife: प्रयागराज के महाकुंभ में ‘IITan बाबा’ के नाम से चर्चा में आए अभय सिंह शादी के बाद पहली बार अपनी पत्नी प्रीतिका के साथ हरियाणा के झज्जर पहुंचे. उनके आने की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

दरअसल, अभय अपनी पत्नी के साथ बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने के लिए झज्जर आए थे. इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर स्थित अपने पिता, एडवोकेट कर्ण सिंह ग्रेवाल के चैंबर में कुछ समय बिताया और वहीं मीडिया से बातचीत की. चाय की चुस्कियों के बीच लोगों का तांता लगा रहा और हर कोई उनके साथ सेल्फी लेने को उत्सुक दिखा. कई लोगों ने उनके साथ पुरानी यादें भी साझा कीं.

कौन हैं IITan बाबा की पत्नी?

प्रीतिका, जो बेंगलुरु की रहने वाली हैं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं, ने बताया कि वह अभय से करीब एक साल पहले मिली थीं. उन्होंने अभय को सरल, ईमानदार और सच्चा इंसान बताया. दोनों का साझा लक्ष्य सनातन धर्म को आगे बढ़ाना है.

माता-पिता से की मुलाकात

माता-पिता से मुलाकात के सवाल पर अभय सिंह ने कहा कि वे उनसे जरूर मिलेंगे, लेकिन बड़े सामाजिक और आध्यात्मिक दायित्वों के चलते कभी-कभी छोटे परिवार से दूरी बनानी पड़ती है. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी प्रीतिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं और दोनों एक ही विजन पर काम कर रहे हैं. अभय के अनुसार, आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए सांसारिक चीजों से दूरी बनाना जरूरी है. फिलहाल यह दंपति हिमाचल प्रदेश में रह रहा है और वहीं से अपने मिशन को आगे बढ़ा रहा है.

भविष्य की योजना की जाहीर

अभय सिंह ने अपने भविष्य की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि वे ‘श्री यूनिवर्सिटी’ बनाने पर काम कर रहे हैं. इस यूनिवर्सिटी का उद्देश्य पारंपरिक शिक्षा और आध्यात्मिक ज्ञान को एक साथ जोड़ना है. यहां केवल किताबों का ज्ञान ही नहीं, बल्कि साधना और आध्यात्मिक अभ्यास पर भी जोर दिया जाएगा.

उनका कहना है कि विभिन्न साधनाओं को समझना और सिखाना उनका लक्ष्य है, जिसके लिए स्पष्ट विजन जरूरी है. उनकी पत्नी प्रीतिका भी इस मिशन में उनका पूरा साथ दे रही हैं, जिससे यह पहल और मजबूत बनती नजर आ रही है.

IIT Baba Wedding: ‘IIT वाले बाबा’ ने रचाई शादी, जानें कौन हैं उनकी जीवनसाथी – दोनों जल्द शुरू करेंगे ये काम

Advertisement