Home > दिल्ली > Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली में बड़े ब्लास्ट की साजिश नाकाम, मुंबई पुलिस संग ऑपरेशन में दो संदिग्ध गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस और मुंबई ATS ने संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है. दोनों का कनेक्शन आतंकी संगठन जैश‑ए‑मोहम्मद से बताया जा रहा है.

By: Preeti Rajput | Published: April 5, 2026 8:01:06 PM IST



Delhi News: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मुंबई पुलिस की एंटी टेररिज़्म स्क्वॉड ने एक बड़े खतरे को राजधानी से टाल दिया है. एक संयुक्त अभियान में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई आतंकी संगठन से जुड़े होने के इनपुट मिलने के बाद की गई है. दोनों संदिग्धों को दिल्ली लेकर आया जा रहा है. सुत्रों के मुताबिक, दोनों संदिग्ध आतंकी संगठन जैश‑ए‑मोहम्मद से जुड़े हुए हैं. दोनों दिल्ली में एक बड़े ब्लास्ट की साजिश रचने की योजना बना रहे थे. यह कार्रवाई मुंबई के कुर्ला और मुंबई के पास स्थित खडवली इलाके में की गई है. 

पुलिस को क्या-क्या मिला?

ऑपरेशन के दौरान दोनों एजेंसियों ने मिलकर दोनों संदिग्धों को पकड़ा. एक की पहचान कामरान उर्फ सोनू उर्फ मोज़े और दूसरे की पहचान इमरान के रूप में हुई है. सुत्रों के मुताबिक, आरोपियों के पास से संवेदनशील सामग्री भी बरामद की गई है. जिसकी जांच की जा रही है. एजेंसियों को शक है कि दोनों को ऑनलाइन माध्यम से कट्टरपंथ की तरफ प्रेरित किया गया था. आतंकी संगठन ने दोनों का ब्रेनवॉश किया हो सकता है. फिलहाल इस पूरे मामले में आगे की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दी गई है. 

‘ये तो ट्रेलर है’, राघव चड्ढा के तेवर देख बढ़ी सियासी गर्मी; AAP में हलचल तेज

कुशीनगर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

सुबह जानकारी सामने आई थी कि दिल्ली पुलिस की एक स्पेश सेल ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से एक युवक को हिरासत में लिया है. वह आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के संदेह में है. उसे ट्रांजिट रिमांड पर राजधानी लेकर आ रहे हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान पडरौना के छावनी क्षेत्र राइन मोहल्ला निवासी रिजवान अहमद की अहम भूमिका सामने आई है. उत्तर प्रदेश के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी आधार पर निरीक्षक निशांत दहिया के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम शनिवार की शाम को पडरौना पहुंची थी. स्थानीय कोतवाली पुलिस के सहयोग से रिजवान अहमद को पुलिस ने हिरासत में लिया है. उसने बताया कि युवक के फोन और लैपटॉप भी जब्त कर लिए गए हैं. 

शर्टलेस लुक में लक्ष्य ने मचाया तहलका, अनन्या संग रोमांटिक मूड में नजर आए एक्टर; इस दिन रिलीज होगा ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर

Advertisement