Karan Aujla Lucknow-Ludhiana Concert Cancelled: पंजाबी सिंगर और परफॉर्मर Karan Aujla इन दिनों अपने ‘P-Pop Culture India Tour’ को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि, हाल ही में उनके लखनऊ और लुधियाना में होने वाले कॉन्सर्ट रद्द कर दिए गए हैं. ये फैसला मुंबई में हुए उनके पिछले शो के बाद उठे विवाद के चलते लिया गया माना जा रहा है.
करण औजला ने अपने टूर की शुरुआत 28 फरवरी को Jawaharlal Nehru Stadium, Delhi से की थीय इसके बाद उन्होंने 3 अप्रैल को Kolkata में परफॉर्म किया. 3 मार्च को Mumbai के MMRDA ग्राउंड में उनका एक खास होली कॉन्सर्ट हुआ, जो बाद में विवादों में घिर गया.
मुंबई शो में क्या हुआ था?
मुंबई कॉन्सर्ट के दौरान कई लोगों ने खराब मैनेजमेंट की शिकायत की. भीड़ ज्यादा होने के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए थे. तेज गर्मी में कई लोग बेहोश भी हो गए. इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर आयोजकों और मैनेजमेंट की जमकर आलोचना हुई.
लखनऊ और लुधियाना शो क्यों हुए रद्द?
मुंबई विवाद के बाद अब लखनऊ(Lucknow) (10 अप्रैल) और लुधियाना (Ludhiana) (12 अप्रैल) के शो भी रद्द कर दिए गए हैं. टिकटिंग प्लेटफॉर्म डिस्ट्रिक्ट ने ‘लॉजिस्टिक दिक्कतों’ का हवाला देते हुए टिकट रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी है. लखनऊ प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार, शो रद्द होने के पीछे कई कारण थे- जैसे शराब लाइसेंस न मिलना, जगह की उपलब्धता में दिक्कत, और कम टिकट बिक्री. बताया गया कि टिकट काफी महंगे थे, जिससे लोगों की संख्या अपेक्षा से कम रही.
आयोजन टीम के एक सूत्र के मुताबिक, मुंबई की घटना के बाद करण औजला और उनकी टीम अब बाकी शहरों में शो तभी करना चाहती है जब सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से सही हों. इसलिए फिलहाल ‘लॉजिस्टिक्स’ को ही मेन कारण बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर चर्चा और रिफंड
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर एक स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है, जिसमें District ने एक फैन को जवाब देते हुए शो कैंसिल होने की पुष्टि की है. साथ ही कहा गया कि 5-7 वर्किंग डे के अंगर पैसे वापस कर दिए जाएंगे.
जयपुर शो और मुंबई 2.0 की तैयारी
हालांकि, 5 अप्रैल को जयपुर में होने वाला कॉन्सर्ट अभी भी तय समय पर होगा. इसके अलावा, करण औजला ने मुंबई में एक नया शो ‘Mumbai 2.0’ भी अनाउंस किया है, जो 12 अप्रैल को आयोजित होगा.
अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं
इन सभी घटनाओं के बीच करण औजला या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. फैंस अब आगे के कॉन्सर्ट्स को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं.
इस पूरे मामले ने बड़े म्यूजिक इवेंट्स की प्लानिंग और मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखना होगा कि आने वाले शो में आयोजक इन चुनौतियों से कैसे निपटते हैं.