Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > शाहरुख खान को सता रहा किसका डर? अब दुबई में नहीं होगी ‘किंग’ की शूटिंग; जानें अब कहां शूट होगा एक्शन सीक्वेंस

शाहरुख खान को सता रहा किसका डर? अब दुबई में नहीं होगी ‘किंग’ की शूटिंग; जानें अब कहां शूट होगा एक्शन सीक्वेंस

King Dubai Schedule Cancel: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का असर पूरे मिडिल ईस्ट पर देखने को मिल रहा है. अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान लगातार दुबई पर भी अटैक कर रहा है. ऐसे में दुबई में शाहरूख खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म किंग के शूटिंग रद्द कर दी है. उन्होंने फिल्म की शूटिंग कहीं और करने का फैसला किया है.

By: Preeti Rajput | Published: March 30, 2026 4:25:17 PM IST



King Movie Dubai Schedule Cancel: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं हुई है. दरअसल फिल्म के एक अहम एक्शन सीक्वेंस को दुबई में अप्रैल में शूट किया जाना था. लेकिन अब शूटिंग के शेड्यूल में कई बड़े बदलाव किए गए हैं. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग में दुबई को भी निशाना बनाया जा रहा है. ऐसे में शाहरुख खान और किंग के मेकर्स ने कास्ट और क्रू की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है.

दुबई में नहीं होगी किंग की शूटिंग 

दुबई में किंग का एक बड़ा एक्शन सीन शूट किया जाना था. ये सीक्रेंस दुबई के रेगिस्तान में शूट किया जाना था. इसके लिए मेकर्स ने सारी तैयारी भी पूरी कर ली थी. दुबई की अथॉरिटी से इस शूटिंग के लिए जरूरी मंजूरी भी ली जा चुकी थी. लेकिन अंत में मेकर्स ने इसे रद्द करना ही सही समझा. इस सीकेंस में शाहरुख खान, सुहाना खान और अनिल कपूर जैसे बड़े मेकर्स शामिल होने वाले थे. 

अब इस जगह होगी शूटिंग 

दुबई में मेकर्स ने जंग के खतरे के चलते शूटिंग रद्द कर दी है. इसके अलावा मेकर्स ने किसी और देश में शूटिंग करने की बजाय अब मुंबई में ही सिक्वेंस फिल्माने का फैसला किया है. सीक्वेंस को लार्ज स्केल पर फिल्माया जाएगा. इसमें कई इंटरनेशनल टीमें भी शामिल होंगी. दुबई जैसा रेगिस्तान मेकर्स ने मुंबई के विले पार्ले स्टूडियो में बनाने का फैसला किया है. स्टूडियो में शाहरुख, सुहाना और अनिल कपूर का ये एक्शन सीन शूट किया जाएगा. दरअसल, मेकर्स चाहते हैं कि किंग अपने तय समय पर ही पूरी की जाए. यही कारण है कि दुबई में खराब हालातों को देखते हुए शेड्यूल पोस्टपोन नहीं किया गया, बल्कि लोकेशन बदल दी गई है. 

West Bengal Election 2026: कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित; अधीर रंजन चौधरी को इस सीट से मिला टिकट

कब रिलीज होगी फिल्म किंग?

शाहरुख खान की किंग की शूटिंग साल 2025 से जारी है. इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के अलावा यूरोप में हो चुकी है. ये शाहरुख कान के करियर की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है. इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही है. फिल्म में अभिषेक बच्चन भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं. बता दें कि, फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं. यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. 

Benefits of applying mustard oil: नहाने से पहले सरसों का तेल लगाने के फायदे, त्वचा और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद

Advertisement