Bank Holiday 26 March: नवरात्रि का त्योहार और वीकएंड के चलते भारत के कई राज्यों में बैंक 26 मार्च से 29 मार्च तक बंद रहेंगे. कुल चार दिन के लिए आप बैंक का कोई भी काम नहीं कर पाएंगे, इनमें जिनमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और अन्य जैसे मेन बैंक शामिल हैं.
भारतीय रिर्जव बैंक हॉलिडे कैलेंडर की माने तो बैंक हर महीने राष्ट्रीय छुट्टियों, क्षेत्रीय त्योहारों और सप्ताहांत के आधार पर कई छुट्टियां मनाते हैं. मार्च 2026 में केंद्रीय बैंक ने दूसरे चौथे शनिवार, रविवार और अन्य छुट्टियों को मिलाकर कुल 18 छुट्टी रखी है. फिजिकल बैंक बंद रहेंगे लेकिन कस्टमर अपना अधिकत लेनदेन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं के जरिए कर सकते हैं.
भारत में 4 दिन क्यों बंद रहेंगे बैंक?
भारत में बैंक 4 दिन इसलिए बंद है क्योंकि 2 दिन तो शनिवार और रविवार के चक्कर में छुट्टी है और बाकी के दो दिन श्री राम नवमी के त्योहार के कारण बैंक बंद हैं. हालांकि पूरे देश में छुट्टियां नहीं है क्योंकि हर राज्य का अलग पालन है.
कल 26 मार्च को राम नवमी के वजह से अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
वहीं 27 मार्च को श्री राम नवमी (चैते दसैन) के वजह से भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे और फिर दो दिन की छुट्टी के बाद भारत भर में बैंक 28 मार्च को बंद रहेंगे क्योंकि चौथा शनिवार है और फिर 29 मार्च को रविवार है.
बैंक की छुट्टियां कैसे होती है तय?
भारत में बैंक की छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और अनुष्ठानों के आधार पर तय होती है. आरबीआई के अनुसार देश भर में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बंद रहते हैं, बाकि का कोई स्पेशल छुट्टि या त्योहार के चक्कर में बंद रहते हैं.