Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: ‘धुरंधर-2′ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड इन फिल्मों को छोड़ा पीछे, जानें छठे दिन का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: ‘धुरंधर-2′ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड इन फिल्मों को छोड़ा पीछे, जानें छठे दिन का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: ‘धुरंधर: द रिवेंज' का आकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है और फिल्म जमकर नोट छाप रही है. फिल्म ने छठे दिन में तगड़ा कलेक्शन कर लिया है. आइए जानते हैं कि कैसा है आज का कलेक्शन-

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: March 25, 2026 11:19:01 AM IST



Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 6: सिनेमाघरों में धमाल मचा रही फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ थमने का नाम नहीं ले रही है. धुरंधर का सिक्का अभी भी अपनी गाज बनाए हुए है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और तब से ही गर्दा उड़ा रही है. यहां तक की फिल्म ने छठे दिन भी शानदार कमाई की है और लोगों को हैरान कर दिया है. आइए जानते है कि फिल्म ने 6 दिनों में कितनी कमाई कर ली है और कैसा है आज का कलेक्शन-

धुरंधर का भारत में छठे दिन का कलेक्शन

इस फिल्म ने छठे दिन भारत में जमकर कमाई की है. अगर सैकनिल्क रिपोर्ट की माने तो फिल्म ने मंगलवार यानी 24 मार्च को 56.55 करोड़ का आकड़ा पार किया है और फिल्म अभी भी जमकर कमाई करने में लगी हुई है.

वहीं अगर हम फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इस फिल्म की स्पीड का जवाब नहीं, इस फिल्म का आकड़ा हर किसी को हैरान कर दे रहा है और हर दिन शानदार कमाई कर रहा है. फिलहाल दुनियाभर में फिल्म ने छठे दिन में वर्ल्डवाइड ग्रॉस 919.00 करोड़ कमाए हैं और ये आकड़ा सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक है.

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने दुनिया में 919 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर एक नहीं 4 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. बॉलीवुड हंगामा की माने तो फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अपने जोरदार कलेक्शन से रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ की पूरी कमाई को पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने 2023 में 917 करोड़ कमाए थे. साथ ही सलमान खान की बजरंगी भाईजान के वर्ल्डलाइड कलेक्शन जो कि 918.18 करोड़ था उसे भी पीछे छोड़ दिया.

‘धुरंधर 2’  को 1000 करोड़ छूने में कितना समय

अगर बात करें की रणबीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 1000 करोड़ का आकड़ा कब पार करेगी तो आपको बता दें कि वो समय अब दूर नहीं, क्योंकि फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमा लिए हैं और कुछ नहीं तो दो दिन में फिल्म 1000 करोड़ का आकड़ा आराम से पार कर लेगी. 

जैसी फिल्म की रफ्तार है वो समय काफी पास है. धुरंधर 2 के पहला पार्ट ने भी ये आकड़ा पार कर लिया था और 1300 करोड़ कमाए थे. 

 

Advertisement