RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस बार करीब 10 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का इंतजार था, जो अब खत्म हो गया है. बोर्ड ने तेज़ी से मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करते हुए परीक्षा खत्म होने के कुछ ही समय बाद परिणाम घोषित कर दिए. जानकारी के अनुसार, परीक्षाएं 28 फरवरी को समाप्त हुई थीं और इसके बाद रिकॉर्ड समय में रिजल्ट जारी किया गया.
छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. वहीं 10वीं के छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. शिक्षा मंत्री ने पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी थी कि दोपहर 1 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे.
दौसा की नंदिनी ने किया टॉप
इस साल के रिजल्ट में दौसा की छात्रा नंदिनी विजय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.17% अंक हासिल किए. उन्होंने 600 में से 595 अंक प्राप्त कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया. नंदिनी शेखावाटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दौसा की छात्रा हैं. उनके परिवार में खुशी का माहौल है—मां चेतना गुप्ता शिक्षिका हैं, जबकि पिता नरेंद्र विजय निजी कंपनी में मैनेजर हैं. नंदिनी की सफलता मेहनत और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है.
लड़कियों का शानदार प्रदर्शन
इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है. कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा, जिसमें छात्राओं का पास प्रतिशत 94.20% और छात्रों का 93.63% दर्ज किया गया. यह आंकड़े दिखाते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियां लगातार आगे बढ़ रही हैं और बेहतर परिणाम दे रही हैं. पिछले वर्षों की तरह इस बार भी छात्राओं का दबदबा साफ नजर आया.
कुल परिणाम और आंकड़े
इस वर्ष 10वीं परीक्षा के लिए कुल 10,65,304 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 10,47,950 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी. इनमें से लगभग 5,61,162 छात्र और 4,19,987 छात्राएं पास हुईं. छात्राओं का पास प्रतिशत 94.29% रहा, जो छात्रों के 93.70% से अधिक है. कुल मिलाकर परिणाम बेहद संतोषजनक रहे हैं और बड़ी संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है.