Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज होने जा रही है. आइए बीजू मेनन और जोजू जॉर्ज की इस फिल्म की कहानी के बारे में जानते हैं?

By: Preeti Rajput | Published: March 23, 2026 6:40:29 PM IST



Valathu Vashathe Kallan OTT Release: पॉपुलर मलयालम फिल्म निर्माता जीतु जोसेफ की नई डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ अब OTT पर रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म दो महीने पहले बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. फिल्म के लीड रोल में बीजू मेनन और जोजू जॉर्ज नजर आए थे. यह फिल्म 27 मार्च 2026 से मनोरमा मैक्स पर देखने के लिए मिलेगी. फिल्म मलयालम भाषा में है, जो अंग्रेजी सबटाइटल के साथ रिलीज हो रही है. 

क्या है फिल्म की कहानी?

वलाथु वशाथे कल्लन की कहानी एक भ्रष्टाचार से लिप्त पुलिस अधिकारी सीआई एंटनी के आसपास घूमती है. जिनका सामना सैमुअल से होता है. जब सैमुअल की बेटी लापता हो जाती है और बाद में उसका शव मिलता है तो वह बदला लेती है. सैमुअल एंटनी से सच उगलवाता है. एंटनी अपने ही बेटे को बचाने के लिए पूरी कोशिश करता हुआ नजर आता है. बाकी कहानी के लिए फिल्म देख सकते हैं. 

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में बीजू मेनन, जोजू जॉर्ज, केआर गोकुल, लीना, लियोना लिशॉय और शाजू श्रीधर भी अहम भूमिका में हैं.

क्या 2 साल में घने अंधेरे में डूब जाएगी धरती? सैटेलाइट्स पर AI हमले की चेतावनी! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन?

वलाथु वशाथे कल्लन को रिलीज के बाद दर्शकों से ठीक-ठाक प्रतिक्रियाएं मिलीं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन खास नहीं रहा, लेकिन इसने लगभग 6.86 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की. हालांकि, अब फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद इसे आसानी से देख सकते हैं. 

क्या किराए पर घर देने की सोच रहे आप? पहले इन 3 चीजों की कर लें जांच; नहीं तो जिंदगी भर पड़ेगा पछताना!

Advertisement