Viral Video: आजकल की लाइफस्टाइल में पैक्ड फूड आइटम्स पर लोग ज्यादा भरोसा करते हैं. लेकिन समय-समय में पैक्ड फूड आइटम्स को लेकर कई तरह के दावे भी सामने आते रहते हैं. डॉक्टरों के मुताबिक भी इन चीजों को सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. लेकिन बाजार में अधिकतर चीजें डिब्बे में बंद होकर ही बिकती है. इसमें आइसक्रीम भी शामिल है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उसने डिब्बा बंद आइसक्रीम के बारे में कुछ ऐसा दिखाया कि ये अब डिबेट का बड़ा मुद्दा बन गया है. आइसक्रीम के डब्बे के नीचे कुछ ऐसा मिला, जिसे देख महिला के होश उड़ गए. आप भी इस वायरल वीडियो को देख हैरान रह जाएंगे.
“यह हमने आइस्क्रीम मंगवाई थी। ऊपर से हमने खा ली। थोड़ा अजीब सा फ्लेवर आ रहा था। ऑयल सा लग रहा था। नीचे तो पूरा ऑयल जमा हुआ है।”
अलर्ट : पाम ऑयल की आइस्क्रीम शरीर के लिए बीमारी ही लेकर आएगी। इनसे दूर रहें। pic.twitter.com/tnuDm18ZHN
— Arvind Sharma (@sarviind) March 17, 2026
आइसक्रीम के बारे में बवाल
वीडियो को छोड़कर बात करें तो बाजार में कई सारे आइसक्रीम ब्रांड हैं, जो खुद को बाकी से अच्छा बताते हैं, लेकिन बहुत से लोग ये नहीं जानते कि मिल्क आइसक्रीम के नाम पर बेचे जा रहे प्रोडक्टस में पॉम ऑयल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो सेहत के लिए काफी हानिकारक है. महिला ने वीडियो शेयर करते हुए दिखाया कि उनके आइसक्रीम के बॉक्स में तेल जमा था. वीडियो में नजर आ रहा है कि आइसक्रीम के डिब्बे में ऊपर से सब सही दिख रहा है, पर नीचे उसमें इतना तेल है जैसे वह एक फ्राइड प्रोडक्ट हो.
वीडियो देखकर क्या बोले यूजर्स
वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि यह फ्रोजन डिजर्ट है, आइसक्रीम नहीं. कई और लोगों का कहना है कि ब्रांड को डिब्बे पर इस चीज का जिक्र करना चाहिए यह आइसक्रीम नहीं है. आइसक्रीम के नाम पर बवाल मचा रहे इस वीडियो को अब 1.2 हजार लोग देख चुके हैं.
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो पर आधारित है. इनखबर या लेखक किसी . प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.