Home > देश > PM Modi Parliament speech LIVE : पीएम मोदी आज लोकसभा में मिडिल ईस्ट संघर्ष पर बोलेंगे, स्पष्ट करेंगे भारत का रुख और रणनीति

PM Modi Parliament speech LIVE : पीएम मोदी आज लोकसभा में मिडिल ईस्ट संघर्ष पर बोलेंगे, स्पष्ट करेंगे भारत का रुख और रणनीति

PM Modi Parliament speech LIVE : पीएम नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को लेकर संबोधन देंगे. इसमें वे भारत का स्पष्ट रुख और रणनीति पेश करेंगे. उनका ध्यान वैश्विक तनाव के भारतीय अर्थव्यवस्था, आपूर्ति श्रृंखला और आवश्यक वस्तुओं पर पड़ने वाले प्रभाव पर रहेगा.

By: Ranjana Sharma | Published: March 23, 2026 1:42:41 PM IST



PM Modi Parliament speech LIVE : आज दोपहर 2 बजे पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा को संबोधित करेंगे. उनका यह संबोधन खासकर पश्चिम एशिया में पिछले 24 दिनों से जारी संघर्ष और इसके भारत पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

वैश्विक तनाव का भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर

हाल ही में सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और आपूर्ति श्रृंखलाओं (Supply Chain) की समीक्षा की. इस समीक्षा में देखा गया कि युद्ध के कारण पेट्रोलियम, खाद्य सुरक्षा, उर्वरक, बिजली और एमएसएमई सेक्टर समेत कई क्षेत्रों में संभावित व्यवधान हो सकते हैं. पीएम मोदी इस संबोधन में इन मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट करेंगे और नागरिकों और व्यापारिक संस्थाओं के लिए उठाए गए उपायों को साझा करेंगे.

कैबिनेट सचिव की विस्तृत प्रस्तुति

पीएम कार्यालय (PMO) के अनुसार, कैबिनेट सचिव ने हाल ही में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ मिलकर वैश्विक स्थिति का विश्लेषण किया. इसमें आकलन किया गया कि युद्ध का असर कृषि, ऊर्जा, निर्यात, जहाजरानी और वित्त जैसे क्षेत्रों पर कैसे पड़ सकता है. समीक्षा में यह भी देखा गया कि आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान को कम करने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं.

सीसीएस की अहम बैठक

संसद में संबोधन से पहले, पीएम मोदी ने रविवार को कैबिनेट कमेटी ऑफ सिक्योरिटी (CCS) की बैठक बुलाई. इस बैठक में ईरान में जारी युद्ध की स्थिति के मद्देनजर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक उपायों पर चर्चा की गई. सीसीएस ने आम आदमी के लिए खाद्य, ऊर्जा और ईंधन की उपलब्धता का विस्तृत आकलन प्रस्तुत किया.

नागरिकों की सुरक्षा प्राथमिकता

पीएम ने कहा कि यह संघर्ष बदलती हुई वैश्विक स्थिति का संकेत है और पूरी दुनिया प्रभावित है. ऐसे समय में सरकार का प्रयास है कि नागरिकों को इस संघर्ष के प्रभाव से बचाया जा सके. पीएम मोदी के संबोधन में यह भी उम्मीद की जा रही है कि वे उपायों की जानकारी देंगे जो सीधे नागरिकों और व्यापार पर असर डालते हैं.

Advertisement