Home > शिक्षा > Bihar Board 12th Result 2026 out: खत्म हुआ इंतजार, आ गया क्लास 12 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे चेक करें परिणाम

Bihar Board 12th Result 2026 out: खत्म हुआ इंतजार, आ गया क्लास 12 का रिजल्ट, यहां जानें कैसे चेक करें परिणाम

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय एग्जाम कमेटी क्लास 12 का रिजल्ट अनाउंस कर दिया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आप अपना रिजल्ट कैसे चेक कर सकते हैं-

By: sanskritij jaipuria | Last Updated: March 23, 2026 2:28:25 PM IST



Bihar Board 12th Result 2026 | BSEB 12th Result 2026: बिहार विद्यालय एग्जाम कमेटी (BSEB) क्लास 12 के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. छात्र अपने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल, इंटरमीडिएट एग्जाम 1,762 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं, जिसमें 13,17,846 छात्र शामिल थे. इस बार छात्रों से ज्यादा छात्राओं के पास होने का प्रतिशत रहा. आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राओं ने टॉप किया. साइंस में छात्र ने मारी बाजी. 26 टॉपर में 19 छात्राएं शामिल.

बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

1. आधिकारिक वेबसाइट [results.biharboardonline.com](https://results.biharboardonline.com) पर जाएं.
2. होमपेज पर ‘BSEB इंटर रिजल्ट 2026’ के लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें।
4. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
5. भविष्य के उपयोग के लिए इसे डाउनलोड और प्रिंट करें.

डिजिलॉकर पर रिजल्ट कैसे देखें

छात्र अपने रिजल्ट को DigiLocker पर भी चेक कर सकते हैं:

1. रिजल्ट जारी होने के बाद [results.digilocker.gov.in](https://results.digilocker.gov.in) पर जाएं.
2. अगर अकाउंट नहीं है, तो मोबाइल नंबर से साइन अप करें और OTP डालकर वेरिफाई करें.
3. जिन छात्रों के आधार कार्ड लिंक हैं, वे UIDAI के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं.
4. ‘इश्यूड डॉक्यूमेंट्स’ सेक्शन में जाएं.
5. ‘Bihar School Examination Board’ चुनें, फिर कक्षा 12 और अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्म तिथि दर्ज करें.
6. आपकी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट दिखाई देंगे.
7. इन्हें PDF में डाउनलोड करें या ऐप में सेव करें.

 बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट कौन जारी करेगा?

BSEB अध्यक्ष आनंद किशोर के अनुसार, बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 23 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे 12वीं का रिजल्ट जारी करेंगे. इस अवसर पर राज्य शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंद्र भी उपस्थित रहेंगे.

इस साल लगभग 28 लाख से अधिक छात्रों ने इंटरमीडिएट परीक्षा दी थी, जो अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

 

Advertisement