Home > टेक - ऑटो > अब नहीं रहेगा चैट का कोई सबूत, WhatsApp का ‘After Reading’ फीचर कमाल

अब नहीं रहेगा चैट का कोई सबूत, WhatsApp का ‘After Reading’ फीचर कमाल

WhatsApp secret message: इस फीचर के जरिए भेजे गए मैसेज पढ़ते ही अपने आप गायब हो जाएंगे, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी और मजबूत होगी.

By: Shubahm Srivastava | Published: March 21, 2026 9:30:04 PM IST



WhatsApp After Reading Feature: व्हाट्सएप ‘WhatsApp’ अपने यूजर्स के लिए एक नया और दिलचस्प फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जो सीक्रेट चैटिंग के अनुभव को पूरी तरह बदल सकता है. इस फीचर के जरिए भेजे गए मैसेज पढ़ते ही अपने आप गायब हो जाएंगे, जिससे यूजर्स की प्राइवेसी और मजबूत होगी. फिलहाल यह फीचर बीटा वर्जन में है और कुछ चुनिंदा यूजर्स के साथ इसकी टेस्टिंग चल रही है.

 क्या है ‘After Reading’ फीचर?

WABetaInfo के मुताबिक, इस नए फीचर को ‘After Reading’ नाम दिया गया है. गूगल प्ले स्टोर ‘Google Play Store’ पर उपलब्ध व्हाट्सएप  के लेटेस्ट बीटा वर्जन (Android 2.26.12.2) में इसकी झलक देखने को मिली है. इस फीचर में जैसे ही सामने वाला व्यक्ति मैसेज पढ़ेगा, वह तुरंत अपने आप डिलीट हो जाएगा, जिससे किसी टाइमर की जरूरत नहीं पड़ेगी.

 पुराने फीचर से कैसे अलग

अब तक व्हाट्सएप  में ‘Disappearing Messages’ फीचर मिलता था, जिसमें यूजर्स को मैसेज डिलीट होने के लिए 1 घंटे से 90 दिन तक का टाइम सेट करना पड़ता था. लेकिन ‘After Reading’ फीचर इस प्रक्रिया को और आसान बना देगा. यह खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो चाहते हैं कि उनके मैसेज पढ़ने के तुरंत बाद चैट से हट जाएं.

 कब होगा लॉन्च 

WABetaInfo द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में दिखाया गया है कि ‘After Reading’ ऑप्शन सबसे ऊपर होगा. इसके साथ 24 घंटे, 7 दिन, 90 दिन और Off जैसे विकल्प भी मिलेंगे. हालांकि, यह फीचर अभी टेस्टिंग स्टेज में है और आम यूजर्स के लिए इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Advertisement