Aaj Ka Mausam: मौसम ने अचानक से कई राज्यों में अपना मिजाज बदल लिया है दिल्ली-NCR से लेकर बिहार तक में मौसम बदल गया है. तूफ़ान, तेज़ हवाओं और बारिश ने रोज़मर्रा की ज़िंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है. बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 20 मार्च को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 19 राज्यों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान, हवाओं के 70 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने की उम्मीद है. चलिए जान लेते हैं इस हफ्ते देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है.
जानें कहां-कहां होगी तेज बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, UP, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में शुक्रवार को तेजी बारिश होने की संभावना है. वहीं दिल्ली में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है. बता दें कि बिहार, झारखंड, बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश होने ककी उम्मीद है.
दिल्ली-NCR का मौसम
बता दें कि आज सुबह दिल्ली-NCR में जमकर बादल बरसें हैं. सुबह करीब 5:00 बजे आसमान में बादल छा गए और ज़ोरदार गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई. IMD ने पहले ही बारिश की संभावना का पूर्वानुमान लगाया था. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को पूरे दिन दिल्ली-NCR का आसमान आम तौर पर बादलों से घिरा रहेगा. वहीं इस हफ्ते दिल्ली का मौसम खुशनुमा रहने वाला है. हलाकि आगे बारिश होगी या नहीं इसे लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है.
यूपी का मौसम
वहीं यूपी में भी मौसम गड़बड़ाया हुआ है. जिसके चलते IMD ने यूपी में भी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. जिसके चलते मौसम विभाग ने आगरा, मथुरा, कानपुर, बदायूँ, एटा, बरेली, मुज़फ़्फ़रनगर, अलीगढ़, गोरखपुर, देवरिया, सहारनपुर और मैनपुरी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.
बिहार का मौसम
मौसम विभाग ने बिहार में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. बता दें कि बिहार में भी मौसम अचानक बदला है.
उत्तराखंड का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 20 मार्च से 22 मार्च तक मौसम की स्थिति काफ़ी खराब रहने की उम्मीद है. IMD ने शुक्रवार के लिए उत्तराखंड में आंधी-तूफ़ान और बारिश की चेतावनी जारी की है. बागेश्वर, नैनीताल और देहरादून में 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ़्तार से हवाएँ चल सकती हैं.