Dinesh Karthik Baby: पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक तीसरे बच्चे के पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने क्यूट सी बेटी को जन्म दिया है. कार्तिक और दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी फैंस को दी गई. घर में बेटी के आने से खुशी का माहौल है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि – ‘दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे कृतज्ञता लिए, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बेटी का इस दुनिया में स्वागत करते हैं. काहिर और ज़ियान अपनी नन्ही बहन से मिलवाकर बेहद उत्साहित हैं.’
3 बच्चों के माता पिता
दिनेस कार्तिक और दीपिका पल्लीकल 3 बच्चों के माता पिता बन गए हैं. 28 अक्टूब, 2021 को दीपिका ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया था. उनके बेटों का नाम जियान पल्लीकल और कबीर पल्लीकल है. उन्होंने अपनी बेटी क नामा राहा रखा है. जिसकी जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है.
विराट कोहली ने भी दी बधाई
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल को बधाई देने वालों का तांता लग गया है. विराट कोहली ने भी इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कमेंट में दिल वाला इमोजी शेयर किया. जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेसन ने भी उन्हें बधाई दी. फैंस भी लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं. कार्तिक आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके हैं और फिलहाल में वह कोचिंग डिपार्टमेंट का हिस्सा हैं. दीपिका दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी है. पहली पत्नी के साथ तलाक के बाद कार्तिक ने साल 2015 दीपिका से शादी की थी.
दिनेश कार्तिक क्रिकेट करियर
40 साल के दिनेश कार्तिक 18 साल के अपने इंटरनेशनल करियर में 26 टेस्ट, 94 वनडे और 60 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इसमें उन्होंने करीब 1025, 1752 और 686 रन बनाए. लीग क्रिकेट समेत कुल 415 टी20 मैचों में 7557 रन बनाए. इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम सिर्फ एक शतक है.