Aashiqui 3 : इन दिनों म्यूजिकल रोमांस फिल्मों का क्रेज देखने को मिल रहा है। 18 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘Saiyaara’ ने पहले दिन ही छप्परफाड़ कमाई की है। इस बीच एक मांग जोरों से उठ रही है। फैंस एक बार फिर बड़े पर्दे पर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी को देखना चाहते हैं। फैंस की चाहत है कि ‘आशिकी 3’ से एक बार फिर यह जोड़ी लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ले।
क्या फिर बनेगी ‘आशिकी 3’?
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी ने ‘आशिकी 2’ से दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब फैंस चाहते हैं कि ये दोनों फिर से साथ में रोमांस की नई कहानी लेकर आएं। इस फिल्म की कहानी, गाने और एक्टिंग सभी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब फैंस चाहते हैं कि वे दोनों फिर से ‘आशिकी 3’ में नजर आएं। फैंस ने अपनी इस मांग को जोरों से उठाना भी शुरू कर दिया है।
हद पार कर दी! Khushi Mukherjee की इस हॉट पिंक ड्रेस ने मचाई तबाही, Video देख पानी मांगने लगी Urfi
मोहित सूरी ने दिया फैंस को जवाब
इस बारे में निर्देशक मोहित सूरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि- वह जरूर दोनों के साथ फिल्म बनाना चाहेंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें एक बेहतरीन स्क्रिप्ट की जरूरत है। मेरे सिर पर आशिकी का बोझ है। लेकिन मुझे एक ऐसी स्क्रिप्ट चाहिए, जो आशिकी 2 से भी बेहतरीन हो। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि-फिल्म सैयारा का आइडिया मूल रूप से ‘आशिकी 3’ के लिए ही था। लेकिन बाद में उन्होंने इसे सैयारा के लिए फाइनल कर लिया।
मोहित सूरी ने बताया कि वह आशिकी 3 के लिए एक नई और अनोखी कहानी पर फिलहाल काम कर रहे हैं। जो दर्शकों के दिल में एक बार फिर जगह बना लें। आशिकी 2 की सफलता के बाद, फैंस अब आशिकी 3 का बेसब्री से इजार कर रहे हैं। वह चाहते हैं कि इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी करें और आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर एक बार फिर कमाल दिखाएं। अगर आशिकी 3 इस जोड़ी के साथ बनेगी, जाहिर तौर पर यह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी।