Home > क्रिकेट > Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित शर्मा के फैन्स को क्यों नाराज कर दिया. क्या है शुभमन गिल कनेक्शन? यहां जानें.

By: JP Yadav | Published: March 16, 2026 5:21:29 PM IST



Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिछले दिनों नमन अवॉर्ड्स देकर खूब वाहवाही लूटी. फैन्स ने भी BCCI के इस कदम की जमकर सराहना की. नमन अवॉर्ड्स देने के कुछ ही घंटों के भीतर BCCI की एक गलती ने पूरा मजा किरकिरा कर दिया. इतना ही नहीं, भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लाखों फैन्स को भी नाराज कर दिया. क्या है पूरा मामला, हम इस स्टोरी में आपको पूरी जानकारी देंगे. 

BCCI ने भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की जगह  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का विजेता कप्तान शुभमन गिल को दिखा दिया. यह कोई मामूली गलती नहीं है.जैसे ही इस गलती का पता चलो तो रोहित शर्मा के फैन्स भड़क गए. लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया में कहा कि अजब हाल है  BCCI का. कुछ फैन्स ने नाराजगी भरे अंदाज में कहा कि क्या बीसीसीआई अब नया इतिहास लिखने की कोशिश कर रही है.

बीसीसीआई से हुई चूक

पिछले दिनों आयोजित समारोह के दौरान BCCI से एक बड़ी चूक हो गई. सैकड़ों की भीड़ में जब भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल स्टेज पर थे और चैंपियंस ट्रॉफी की जीत पर बात कर रहे थे. इसी दौरान स्क्रीन पर ग्राफिक्स में उन्हें विनिंग कैप्टन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लिखकर दिखाया गया. यह जैसे ही नोटिस में आया तो फैन्स ने BCCI की क्लास लगा दी. 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया.  

रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती गई थी चैंपियंस ट्रॉफी

यहां पर बता दें कि वर्ष 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भारत ने जीती थी, इस दौरान रोहित शर्मा टीम इंडिया के कप्तान थे. न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर टीम ने यह खिताब अपने नाम किया था. यह अलग बात है कि शुभमन गिल उस टीम में अहम बल्लेबाज थे. इस टूर्नामेंट में शुभमन गिल ने 188 रन बनाए. इस दौरान बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 101 भी बनाए.

Advertisement