Silver Price Today 16 March: जैसा की सभी को पता है कि लास्ट के कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमत में काफी गिरावट देखने को मिल रही है. लास्ट वीक में शुरू हुई गिरावट अब नए हफ्ते के पहले दिन यानी 16 मार्च को भी जारी है. ऐसे में अगर कोई चांदी खरीदने की सोच रहा है तो ये काफी सही समय है. कीमतो में आई इस नरमी की वजह से बाजार में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है.
सोमवार यानी आज जब बाजार खुला तो दोनों धातुओं में काफी गिरावट देखी गई. सुबह 10:30 बजे तक 10 ग्राम सोने की कीमत में 1600 रुपये से ज्यादा की कमी आ चुकी थी, जबकि चांदी के दाम में भी लगभग 4000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली
Silver Price Today: चांदी की कीमत में भी गिरावट
चांदी की कीमतों में भी सोमवार सुबह गिरावट देखने को मिली. लगभग 10:30 बजे के आसपास 1 किलो चांदी का भाव 2,54,965 रुपये रहा. इसमें करीब 4,470 रुपये प्रति किलो की कमी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान चांदी ने 2,54,367 रुपये प्रति किलो का निचला स्तर और 2,56,749 रुपये प्रति किलो का ऊपरी स्तर छुआ.
अलग-अलग शहरों में सोना-चांदी के भाव
शहर सोने का भाव (10 ग्राम) चांदी की कीमत (1 किलो)
पटना ₹156,950 ₹254,320
जयपुर ₹157,060 ₹254,670
कानपुर ₹157,120 ₹254,770
लखनऊ ₹157,120 ₹254,770
भोपाल ₹157,240 ₹254,980
इंदौर ₹156,240 ₹254,980
चंडीगढ़ ₹157,080 ₹254,710
रायपुर ₹157,010 ₹254,610
कहां सबसे महंगा है सोना और चांदी?
आज के आंकड़ों के अनुसार भोपाल में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है. यहां 10 ग्राम सोना लगभग 1,57,240 रुपये में मिल रहा है. वहीं चांदी भी भोपाल में सबसे महंगी है, जहां 1 किलो चांदी की कीमत करीब 2,54,980 रुपये है. इंदौर में भी चांदी का भाव इसी स्तर के आसपास देखा जा रहा है.
कहां मिल रहा है सबसे सस्ता सोना-चांदी?
16 मार्च को इंदौर में सोना सबसे सस्ता देखा गया, जहां 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग 1,56,240 रुपये है. वहीं चांदी की सबसे कम कीमत पटना में दर्ज की गई है, जहां 1 किलो चांदी का भाव करीब 2,54,320 रुपये है.