Home > देश > LPG e-KYC क्या है और क्यों है जरूरी? अब सिलेंडर के लिए नहीं लगानी होगी कतारें; पढ़ें पूरी जानकारी

LPG e-KYC क्या है और क्यों है जरूरी? अब सिलेंडर के लिए नहीं लगानी होगी कतारें; पढ़ें पूरी जानकारी

LPG e-KYC: एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए e-KYC सबसे जरुरी काम बन गया है. सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंचाने के लिए आधार प्रमाणीकरण अब जरुरी है.

By: Preeti Rajput | Published: March 15, 2026 8:54:47 AM IST



LPG e-KYC: एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए e-KYC कराना काफी जरुरी हो गया है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, e-KYC  उपभोक्ता घर बैठकर स्मार्टफोन की मदद से कर सकते हैं. इसका उद्देश्य गैस उपभोक्ताओं की पहचान की पुष्टि करना है. ताकी सब्सिडी को सही लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सकें. मौजूदा हालातों को देखते हुए गैस सिलेंडर को लेकर कई  शहरों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं सरकार का कहना है कि अब सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करवाना जरूरी है.

LPG e-KYC क्या है?

LPG e-KYC का मतलब आधार के जरिए उपभोक्ता की पहचान का डिजिटल वेरिफिकेशन है. इसमें उपभोक्ता अपने आधार नंबर और बायोमेट्रिक फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपनी पहचान प्रमाणित कर सकता है. इससे गैस वितरण प्रणाली पारदर्शी और सुरक्षित रहेगी. 

क्यों जरुरी है LPG e-KYC?

सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी (Targeted Subsidy) को सही लोगों तक पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है. खासतौर पर उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण या e-KYC करना जरूरी होता है. हालांकि, घरेलू LPG उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) अब जरूरी हो गया है. सब्सिडी रोक दी जा सकती है.

LPG e-KYC कैसे करें?

  • LPG उपभोक्ता www.pmuy.gov.in लिंक पर क्लिक करें.
  • इंडियन ऑयल के लिए IndianOil ONE, एचपी गैस के लिए HP PAY और भारत पेट्रोलियम के लिए HelloBPCL for Business
  • ऐप पर एलपीजी रजिस्टर मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज करें.
  • Aadhaar FaceRD ऐप भी डाउनलोड करें.
  • ऐप फोन का कैमरा ऑन कर फेस को स्कैन करें.
  • LPG e-KYC पूरी होने की जानकारी आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगी.

Aaj Ka Mausam: गर्मी से मिलेगी राहत! दिल्ली-NCR में आज तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट; जानें अपने शहर का हाल

गैस सिलेंडर मिलना होगा आसान

e-KYC करवाने से गैस उपभोक्ताओं को काफी फायदा मिलेगा. सब्सिडी सही व्यक्ति तक पहुंचे और फर्जी  कनेक्शन रोका जा सकता है. साथ ही उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की सप्लाई और सब्सिडी मिलने में कोई परेशानी नहीं होगी. हालांकि, मौजूदा हालातों को देखते हुए इस प्रक्रिया को जितना जल्दी हो सकें पूरा कर दें.

Punjab election 2027: पंजाब में 2027 का चुनाव अकेले लड़ेगी बीजेपी, अमित शाह ने गठबंधन की अटकलों पर लगाया विराम

Advertisement