Home > एस्ट्रो > Aaj ka Kumbh Rashifal 12 March 2026: संपत्ति, जॉब, कारोबार और लव लाइफ कैसी रहेगी, जानने के लिए पढ़ें कुंभ राशिफल

Aaj ka Kumbh Rashifal 12 March 2026: संपत्ति, जॉब, कारोबार और लव लाइफ कैसी रहेगी, जानने के लिए पढ़ें कुंभ राशिफल

Kal Ka Kumbh Rashifal 12 March 2026: कुंभ राशि के जातकों की जिंदगी गुरुवार (12 मार्च, 2026) को मिली-जुली रहेगी.

By: JP Yadav | Published: March 11, 2026 9:56:32 PM IST



Kal Ka Kumbh Rashifal 12 March 2026: कुंभ राशि के जातक वो होते हैं, जिनके नाम ग, स, श, ष (G, S, Sh) अक्षरों से शुरू होते हैं. कुंभ राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत से लेकर संपत्ति, करियर की स्थिति क्या रहेगी.  परिवार के साथ लव लाइफ कैसी रहेगी? इस बारे में इस स्टोरी में देंगे पूरी जानकारी.

पूरा दिन रहेंगे व्यस्त

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कुंभ राशि के जातक गुरुवार (12 मार्च, 2026) को दिनभर व्यस्त रहेंगे. कई तरह के काम करने पड़ेंगे, जिसके चलते उन्हें सुबह से लेकर देऱ शाम तक घर से बाहर रहना होगा. हो सकता है कि शहर से बाहर भी जाना पड़े. अच्छी बात यह है कि कुंभ राशि के जातकों को गुरुवार को हर काम में सफलता मिलेगी. खरीदारी करने का मन है तो जरूर करें. 

छात्रों को मिलेगी खुशखबरी

परीक्षा और नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी सामने आएगी. उन्हें गुरुवार को शुभ समाचार प्राप्त होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा और इस परिश्रम का लाभ भी मिलेगा. दिनभर ऊर्जावान करेंगे. 

लव लाइफ में आ सकती दिक्कत 

सिंगल जातकों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा. शादीशुदा दंपती के जीवन में दिक्कतें आएंगी . कुछ बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन होगी, जिससे आपका पूरा दिन खराब होगा. शाम तक हालात ठीक होंगे, लेकिन मूड अगले दिन ही ठीक होगा. लव रिलेशन में हैं तो जातकों के लिए दिन प्यार भरा रहेगा. सेकेंड हाफ में मुलाकात होगी. शाम को फिल्म या फिर डिनर पर जा सकते हैं. लव लाइफ या कहें आपके अफेयर से जुड़ी बातें परिवार के सामने आ सकती हैं. ऐसे में परिवार में विरोध होगा. आपको चाहिए कि संयम और स्पष्टता के साथ स्थिति को संभालें. इंतजार करेंगे तो परिवार भी आपके पक्ष में आ जाएगा. 
 

जॉब और कारोबार

भरोसे टूटने से नुकसान होगा. आप जूनियर के साथ सहयोगियों से भी सावधान रहें. ध्यान रखें कि हर कोई आपका शुभचिंतक नहीं हो सकता है..कारोबार में सामान्य लाभ मिलेगा. अधिक लाभ के चक्कर में निवेश से पहले सोच-विचार कर लें, क्योंकि बिना प्लानिंग के अगर निवेश किया तो नुकसान हो सकता है. पिता के सहयोग से काम बनेगा. नया काम शुरू कर सकते हैं. कारोबार में बुजुर्गों की राय से काम बनेगा.

स्वास्थ्य को लेकर हो सकते हैं परेशान

मौसमी उतार-चढ़ाव के प्रभाव से आपका स्वस्थ दिक्कत दे सकता है.  पेट और सिर दर्द की वजह से परेशानी बढ़ेगी. आराम करने से या फिर सामान्य दवाई लेने से आपकी सेहत में सुधार होगा. नियमित दिनचर्या और संतुलित आहार से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी.

Advertisement