Indian Army Soldier: लड़कियां जब सोलो ट्रैवल करती है, तो परिवार सो सबसे बड़ी चिंता उनकी सुरक्षा को लेकर होती है. सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए आज के समय में सबसे जरुरी चीज फोन होता है. अगर आपके फोन की बैटरी धोखा दे देती है, तो आप क्या करेंगे. कुछ ऐसी परेशानी में एक लड़की फंस गई. उन्होंने इस पूरी परिस्थिति का वीडियो बनाया, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. वीडियो को अभी तक 3.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
होली के लिए गई थीं बृज
लड़की का नाम रुप है, जो होली मनाने के लिए बृज गई थीं. वापसी की ट्रेन रात के पौने 9 बजे की थी. रात की ट्रेन के कारण उसे अपने माता-पिता को लोकेशन भेजनी थी. लेकिन उसके फोन की बैटरी खत्म हो गई थी. पावर बैंक होली खेलने के समय पानी में गिर गया था.
किसी ने नहीं की मदद
रुप अपना फोन चार्ज करने के लिए कई लोगों के पास गईं, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की. पर तभी एक उन्हें इंडियन आर्मी की ट्रेन दिख गई. वो उस ट्रेन की तरफ चली गई. सामने एक जवान खड़ा था, उन्होंने जब अपनी दिककत बताई, तो जवान ने बिना कुछ सोचे उसे चार्जिंग के लिए पावर बैंक निकाल कर दे दिया. वीडियो शेयर करते हुए रुप ने लिखा कि आपको शायद मैं न याद रहूं, लेकिन मैं आपको कभी भी नहीं भूलूंगी.