Uttar Pradesh: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी ने कोर्ट में अर्जी दी थी. जिसके चलते रविवार, 8 मार्च को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में करीब पांच बजे धारदार हथियार से हमला हुआ है. वह एसी कोच में सफर कर प्रयागराज जा रहे थे. महाराज ने कहा कि धारदार हथियार से हुए हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. उन्होंने टॉयलेट में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई. घटना कौशाम्बी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई है.
आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुआ हमला
आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जीआरपी को दी अपनी अर्जी में बताया कि- शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे. रविवार सुबह करीब पांच बजे ट्रेन जब सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो ऐसी कोट एच वन में सवाल आशुतोष ब्रह्मचारी पर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में वह पूरी तरह से लहूलुहान हो गए और अपनी जान बचाने के लिए वह ट्रेन के टॉयलेट में छिप गए. घटना के बाद घायल अवस्था में आशुतोष ब्रह्मचारी प्रयागराज पहुंचे. दर्ज प्राथमिक के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में ले जाया गया है.
जान लेने की कोशिश
आशुतोष ब्रह्मचारी ने इस हमले को साजिश करार देते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर आशंका जताई है. साथ ही उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. जीआरपी के डीएसपी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है. आशुतोष महाराज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. अब उनकी स्थिति खतरे से बाहर है.
Meerut: थाने में लगा ‘कुश्ती का दंगल’! पति-पत्नी के विवाद में जमकर चले हाथ-पैर