Home > व्यापार > Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और इसके कारण पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने की उम्मीद है .

By: Heena Khan | Published: March 7, 2026 9:52:20 AM IST



Petrol Diesel Rate: ईरान इजराइल में चल रही जंग के बीच हजारों तरह की अफवाहें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसका असर आम जनता पर सीधे तौर पर देखने को मिल रहा है. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद किए जाने के बाद भारत में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और इसके कारण पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने की उम्मीद है इसलिए लोगों को तुरंत पेट्रोल पंप पर जाकर अपनी गाड़ियों की टंकी फुल करवा लेनी चाहिए. वहीं अब इस वीडियो पर सवाल उठ रहे हाँ कि ये सच है या सिर्फ अफवाह? 

जानें क्या है सच 

जानकारी के मुताबिक, देश में कच्चे तेल और पेट्रोल, डीजल और एटीएफ सहित प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है, जिससे मध्य पूर्व से उत्पन्न होने वाली अल्पकालिक समस्याओं का निदान किया जा सके. इसे लेकर सरकार ने एक प्रेस रिलीज़ कर लोगों को बड़ी राहत दी है. जिसमे साफ़ तौर पर कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों का तीसरा सबसे बड़ा आयातक, चौथा सबसे बड़ा शोधक और पांचवां सबसे बड़ा निर्यातक है. देश में कच्चे तेल और पेट्रोल, डीजल और एटीएफ सहित प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त भंडार है, जिससे मध्य पूर्व से उत्पन्न होने वाली अल्पकालिक समस्याओं का निदान किया जा सके. https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2235106&reg=3&lang=2

भारत के पास कितना भंडार 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोगों को तुरंत पेट्रोल पंप जाकर टंकी फुल कराने के लिए उकसाने वाले ऐसे संदेशों पर विश्वास नहीं करना चाहिए. वहीँ इन हालातों में बेहतर है कि ऐसे में प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा किया जाना चाहिए. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय ऊर्जा कंपनियों के पास ऐसे  वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत उपलब्ध है, जो होर्मुज स्ट्रेट से होकर नहीं गुजरते, जिससे संभावित अस्थायी आपूर्ति बाधाओं से निपटने में मदद मिल सकती है.

Advertisement