India vs England: टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को सात रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. इस रोमांचक मुकाबले में कई खिलाड़ियों ने योगदान दिया, लेकिन अक्षर पटेल ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों में अच्छा प्रदर्शन करके टीम की जीत में जरूरी भूमिका निभाई. 2 साल पहले सूरयकुमार ने भी कुछ ऐसा ही किया था.
मैच के दौरान अक्षर पटेल ने फील्डिंग में कई बेहतरीन पल दिखाए. सबसे अहम मौका तब आया जब उन्होंने सीमा रेखा के पास एक मुश्किल कैच लेने में अपनी सूझबूझ दिखाई. ये कैच इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स को आउट करने में मददगार साबित हुआ.
जैक्स और बेथेल की साझेदारी से बढ़ रहा था दबाव
इंग्लैंड के लिए विल जैक्स और जैकब बेथेल तेजी से रन बना रहे थे. दोनों बल्लेबाजों ने सिर्फ 39 गेंदों में 77 रन की साझेदारी कर ली थी और मैच में इंग्लैंड की वापसी होती दिख रही थी. इसी समय भारत को एक विकेट की जरूरत थी.
सीमा रेखा के पास शानदार कैच
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने गेंद फेंकी, जिसे विल जैक्स ने जोर से खेला. शुरुआत में ऐसा लगा कि गेंद सीधे छक्के के लिए जाएगी. लेकिन डीप एक्स्ट्रा कवर से तेजी से दौड़ते हुए अक्षर पटेल गेंद के पास पहुंचे और बाउंड्री के किनारे कैच पकड़ लिया.
कैच पकड़ते समय उनका संतुलन बिगड़ने लगा, इसलिए उन्होंने तुरंत गेंद को ऊपर उछाल दिया. उसी समय शिवम दुबे भी गेंद की ओर दौड़ रहे थे और उन्होंने कैच पूरा कर लिया. इस तरह विल जैक्स 20 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हो गए और इंग्लैंड की सबसे मजबूत साझेदारी टूट गई.
Axar Patel! How have you done that? 😲
The catch may go down as Shivam Dube’s but Bapu’s brilliance made it all happen! 👏
ICC Men’s #T20WorldCup | Semi-final 2 | #INDvENG | LIVE NOW 👉 https://t.co/L2OuYBUDbL pic.twitter.com/jwwtzjMFxT
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 5, 2026
कोच की भी दिखी खुशी
ये शानदार कैच पूरा होते ही भारतीय टीम के मेन कोच गौतम गंभीर भी काफी उत्साहित नजर आए. इस विकेट ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया.
अक्षर पटेल ने इस मैच में कुल तीन कैच लिए. इनमें से एक कैच उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का लिया, जिसमें उन्होंने पीछे की ओर डाइव लगाकर गेंद पकड़ी. इसके अलावा मैच के दूसरे ओवर में उन्होंने एक आसान कैच भी पकड़ा.
गेंदबाजी में भी मिला विकेट
फील्डिंग के अलावा अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में भी योगदान दिया. उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज टॉम बैंटन को आउट कर भारत को एक महत्वपूर्ण विकेट दिलाया.
ऑलराउंड प्रदर्शन
32 साल अक्षर पटेल इस समय टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय टीम के उपकप्तान भी हैं. सेमीफाइनल में उनका ऑलराउंड प्रदर्शन भारत की जीत में काफी अहम रहा. उनकी फील्डिंग ने मैच के महत्वपूर्ण समय पर इंग्लैंड की बढ़त को रोक दिया और भारत को फाइनल के करीब पहुंचाने में मदद की.