Home > मनोरंजन > Farhana Bhatt controversy: खामेनेई की मौत पर ऐसा क्या बोल गईं फरहाना भट्ट, भड़के फैंस, अब हो रहीं ट्रोल

Farhana Bhatt controversy: खामेनेई की मौत पर ऐसा क्या बोल गईं फरहाना भट्ट, भड़के फैंस, अब हो रहीं ट्रोल

Farhana Bhatt controversy: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की खबर के बाद बिग बॉस 19 की फर्स्ट रनर-अप फरहाना भट्ट ने भावुक प्रतिक्रिया दी. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई.

By: Ranjana Sharma | Last Updated: March 2, 2026 8:00:59 PM IST



Farhana Bhatt controversy: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की खबर सामने आने के बाद जहां दुनिया भर में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, इस मुद्दे पर बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. रियलिटी शो बिग बॉस की फर्स्ट रनर-अप रहीं फरहाना भट्ट के बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है. उनके भावुक रिएक्शन से जहां कुछ लोग सहमत दिखे, वहीं बड़ी संख्या में फैंस ने नाराजगी भी जाहिर की है.

जंग के बीच आई खामेनेई की मौत की खबर

इजरायल और ईरान के बीच तनाव के दौरान शनिवार को हमले में अली खामेनेई और उनके परिवार के कुछ सदस्यों की मौत की खबर आई. इस घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है. ईरान में कुछ लोग इसे लेकर शोक जता रहे हैं, जबकि कुछ जगहों पर विरोधाभासी प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं.

फरहाना की नींद उड़ी 

फरहाना भट्ट ने एक बातचीत में कहा कि जैसे ही उन्हें खामेनेई की मौत की जानकारी मिली, उनकी नींद उड़ गई. उन्होंने कहा, “वो एक ऐसी शख्सियत थे जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता. वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे. अल्लाह उनकी शहादत कबूल करे. उन्होंने यह भी बताया कि वह सेहरी के बाद सो नहीं सकीं, नमाज अदा की और कुरान पढ़ते हुए इस खबर पर गहरा दुख महसूस किया.

कश्मीरी समुदाय का जिक्र

अपने बयान में फरहाना ने कश्मीरी लोगों का जिक्र करते हुए कहा कि यह खबर कई लोगों के लिए बेहद पीड़ादायक है. उनके मुताबिक, कई लोग इस घटना से भावनात्मक रूप से आहत हैं और इसे बड़ी क्षति मान रहे हैं.

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया

फरहाना के बयान के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं. कुछ यूजर्स ने उनका समर्थन किया, जबकि कई लोगों ने आलोचना की. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि अच्छा हुआ शो में कोई और विजेता बना. वहीं अन्य यूजर्स ने उनके विचारों और निजी आस्था को लेकर सवाल उठाए.

वायरल हुआ पुराना वीडियो

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच फरहाना भट्ट का एक पुराना वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर भी लोग अलग-अलग राय रख रहे हैं और सोशल मीडिया पर बहस लगातार जारी है. फरहाना भट्ट के बयान ने इस मुद्दे को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है.

Advertisement