Israel Iran War: ईरान इजराइल में चल रही वॉर कहीं न कहीं आग की तरह पूरी दुनिया में फैलती जा रही है. जहां एक तरफ दुनियाभर में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर मातम छाया हुआ है तो वहीं कई समूह ऐसे हैं जो इनकी मौत पर जश्न भी मना रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेस्ट एशिया में मौजूदा क्षेत्रीय हालात के बीच इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की. यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब हाल की मिलिट्री घटनाओं के बाद पूरे इलाके में तनाव बढ़ता जा रहा है.
क्या बोले PM Modi
वहीं X पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने हाल के घटनाक्रम पर भारत की चिंताओं से उन्हें अवगत कराया और आम लोगों की सुरक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया. प्रधानमंत्री ने लिखा, “अभी के इलाके के हालात पर चर्चा करने के लिए PM बेंजामिन नेतन्याहू से फ़ोन पर बात हुई. हाल के घटनाक्रम पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और आम लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी. भारत दुश्मनी को जल्द खत्म करने की ज़रूरत पर फिर से ज़ोर देता है.”
Had a telephone call with PM Benjamin Netanyahu to discuss the current regional situation. Conveyed India’s concerns over recent developments and emphasised the safety of civilians as a priority. India reiterates the need for an early cessation of hostilities.@netanyahu
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
पश्चिम एशिया में बढ़ता संकट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह चर्चा ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद बढ़ते तनाव के बीच हो रही है. खबर है कि तेहरान और उसके सहयोगी ग्रुप्स ने पूरे इलाके में मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले किए हैं, जिससे बड़े पैमाने पर अस्थिरता का डर और बढ़ गया है.