Viral Video: पंजाब के मोगा जिले के धर्मकोट कस्बे में संपत्ति विवाद ने भाई को भाई का दुश्मन बना दिया। फिर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के परिवार पर कार चढ़ा दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसे देखकर गांव वाले गुस्से में हैं और डरे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव के रहने वाले सुरजीत सिंह के तीन बेटे हैं। कुछ वक्त पहले तक वह अपने छोटे बेटे दिलबाग सिंह के साथ ही रहते थे। लेकिन, संपत्ति विवाद की वजह से एक महीने पहले दिलबाग सिंह ने अपने माता-पिता को घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने बड़े बेटे बलविंदर सिंह के साथ रहने लगे।
14 जुलाई को बलविंदर सिंह अपनी पत्नी और बेटी के साथ घर के गेट पर खड़े थे। तभी दिलबाग सिंह अपनी पत्नी के साथ कार में वहाँ पहुँच गया। पहले उसने अपनी पत्नी को नीचे उतारा, फिर तेज़ गति से कार चलाते हुए पूरे परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में बलविंदर सिंह, उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
संपत्ति विवाद में हत्या की कोशिश
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और तीनों घायलों को मोगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बलविंदर सिंह ने बताया कि दिलबाग उनसे रंजिश रखता था और कई बार उन्हें धमकियाँ भी दे चुका था।
पंजाब के मोगा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है।
जमीन के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में एक शख्स ने सारी हदें पार करते हुए भाई को कार से कुचल दिया।
घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। pic.twitter.com/j08KPsxQV5
— Rahul Chauhan (@journorahull) July 16, 2025
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
डीएसपी रमनदीप सिंह ने जानकारी दी कि बलविंदर सिंह के बयान के आधार पर दिलबाग सिंह और उसकी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।