Viral Video: हर दिन सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होता रहता है. कुछ बहुत मज़ेदार होते हैं, तो कुछ आंखों में आंसू ला देता है. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जो लोगों के दिलों को छू गया है. इस वीडियो में एक पत्नी का अपने दिव्यांग पति के लिए सच्चा प्यार दिखाया गया है.
पत्नी का अपने दिव्यांग पति…
यह वीडियो एक शादी समारोह का है. लोग खुशी और जश्न का मज़ा ले रहे थे. इसी बीच एक पत्नी के अपने दिव्यांग पति के लिए प्यार और लगन की तारीफ हो रही है. लोग उसे देवी कह रहे है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी की दावत में एक महिला अपने दिव्यांग पति के लिए खाने की प्लेट ले जा रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए जश्न के वीडियो: जानिए क्यों ईरान के बाहर रहने वाले लोग हैं इतने खुश?
उसका पति भीड़ से दूर खड़ा होकर उसके आने का इंतज़ार कर रहा है. क्योंकि उसके दोनों हाथ नहीं हैं, इसलिए वह ऐसा नहीं कर पाता है. इस स्थिति में पत्नी सारी खुशी और जश्न को नजरअंदाज कर देती है और मुख्य रूप से अपने पति को खिलाने में लगी रहती है.
अपने हाथों से पति को खिलाना
थोड़ी देर बाद पत्नी प्लेट में खाना सजाकर अपने पति के पास जाती है और प्यार से उसे अपने हाथों से खिलाती है. शादी के दौरान किसी ने यह सीन कैमरे में कैद कर लिया है. जो अब सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है. हमने यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @gyanclasss से लिया है.
वीडियो पर इमोशनल कमेंट्स
लोग इस दिल को छू लेने वाले वीडियो को देखकर इमोशनल हो गए और कमेंट सेक्शन में अपनी भावनाएं ज़ाहिर की है. कई लोगों ने महिला को “समर्पित पत्नी” कहा, जबकि दूसरों ने वीडियो शेयर करते हुए इसे “सच्चे प्यार की मिसाल” बताया है. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि, “यह सच्चा प्यार है! शादी का मज़ा लेते हुए भी, उसने सबसे पहले अपने पति का ख्याल रखा.” दूसरे ने लिखा, “इतना समर्पण देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए. भगवान ऐसे रिश्ते सभी को दे.”