Home > क्रिकेट > IND vs WI  predicted playing XI: किसे मिलेगा मौका-कौन होगा बाहर? भारत-वेस्टइंडीज की क्या होगी प्लेइंग-11?

IND vs WI  predicted playing XI: किसे मिलेगा मौका-कौन होगा बाहर? भारत-वेस्टइंडीज की क्या होगी प्लेइंग-11?

IND vs WI  predicted playing XI: जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाले बैटर संजू सैमसन बाहर बैठ सकते हैं, जबकि कुलदीप यादव की मौका मिल सकता है.

By: JP Yadav | Published: March 1, 2026 1:47:07 PM IST



IND vs WI  predicted playing XI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच रविवार (1 मार्च, 2026) को टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 अहम मुकाबला कोलकाता के इडेन गार्डन्स(Eden Gardens Kolkata) में होगा.   दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. यह मुकाबला जो भी टीम जीतेगी वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और उसकी टक्कर 5 मार्च, 2026 को इंग्लैंड की टीम से होगी. ऐसे में यह मुकाबला एक तरह से नॉकआउट की तरह है.दरअसल,  टीम इंडिया और वेस्टइंडीज, दोनों ही टीमों के पास 2-2 अंक है, क्योंकि दो मैच में एक जीत और एक हार मिली है.

रविवार का मैच जो भी टीम जीतेगी  उसके 4 अंक हो जाएगी. इस तरह नेट रन रेट की गणना के बगैर भी सीधे जीती टीम की सेमीफाइनल में एंट्री हो जाएगी. अगर मैच रद्द हो गया तो वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल में जाएगी, क्योंकि उसका रन रेट भारत से बहुत ही अच्छा है. माना जा रहा है कि नॉक आउट के इस मैच में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में कांटे की देखने को मिलेगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी शाई होप (Shai Hope) के बीच समझदारी का भी मुकाबला देखने को मिलेगा. 

कैसी हैं दोनों टीमें

 वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच टी20 विश्व कप में अब तक 4 बार भिड़ंत हुई है. टीम इंडिया को चार में से 3 बार हार मिली, जबकि वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ एक बार ही हारी. इस तरह टी20 विश्व कप के इतिहास में वेस्टइंडीज के खिलाफ अबतक टीम इंडिया केवल एक मैच में जीत हासिल हुई है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें 19 मुकाबले टीम इंडिया के नाम रहे हैं, जबकि 10 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं. एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला. भारत की बात करें यहां यहां पर दोनों के बीच 13 मैच खेले गए हैं जिसमें से 8 में टीम इंडिया और 5 में वेस्टइंडीज जीत मिली.

वेस्‍टइंडीज टीम
शाई होप (कप्‍तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडेन सील्स और रोमारियो शेफर्ड.

 भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), अक्षर पटेल, संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज.

Advertisement