Home > मनोरंजन > बॉलीवुड > Varsha Usgaonkar: अब किस हाल में है महाभारत की ‘उत्तरा’? शकुनी मामा ने चमका दी थी किस्मत; इस एक्टर संग की शुरूआत

Varsha Usgaonkar: अब किस हाल में है महाभारत की ‘उत्तरा’? शकुनी मामा ने चमका दी थी किस्मत; इस एक्टर संग की शुरूआत

Varsha Usgaonkar: दूरदर्शन की पॉपूलर महाभारत में 'उत्तरा' का किरदार एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर ने निभाया था. इस किरदार ने उन्हें रातों रात फेमस कर दिया था. लेकिन क्या आप जानते हैं बिना स्क्रिन टेस्ट के उन्हें यह किरदार दिया गया.

By: Preeti Rajput | Published: February 28, 2026 12:02:20 PM IST



Varsha Usgaonkar: 90 के दशक में दूरदर्शन के शो महाभारत ने दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली थी. इस शो में एक्ट्रेस वर्षा उसगांवकर ने उत्तरा का किरदार निभाया था. वर्षा उसगांवकर फिल्म ‘दूध का कर्ज’ और ‘तिरंगा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं. हालांकि, बेहद कम लोग जानते हैं कि, उन्हें महाभारत में उत्तरा का किरदार एक संयोग के कारण मिला था, वह भी बिना स्क्रीन टेस्ट के. 

मराठी थिएटर से की शुरूआत 

वर्षा का जन्म 28 फरवरी 1968 को गोवा में हुआ था. उनके पिता ए.के.एस. उसगांवकर गोवा के पूर्व डिप्टी स्पीकर के पद पर रहे थे. वर्षा ने अपने करियर की शुरुआत मराठी थिएटर से की थी. वह काफी जल्दी मराठी सिनेमा में छा गई थीं. लेकिन उनकी जिंदगी का सबसे खास मोड़ तब आया, जब उन्हें  बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ सीरियल में उत्तरा का किरदार मिला. यह उनके पिता की लंबे समय से चली आ रही इच्छा थी कि उनकी बेटी महाभारत जैसे पॉपुलर शो का हिस्सा रहें. 

कैसे मिला था उत्तरा का किरदार?

बता दें कि, वर्षा ने एक इंटरव्यू  में बताया था कि उन्होंने कभी खुद महाभारत के लिए ट्राई नहीं किया था. महाभारत की शुरुआत हुए एक साल बीत गया था. उनके पिता की इच्छा थी कि इस महाकाव्य में उनकी बेटी भी अहम किरदार निभाएं, लेकिन कभी ऐसा नहीं हो पाया. फिर एक दिन वर्षा कुछ गेस्ट्स के साथ परिवार सहित महाभारत की शूटिंग देखने के लिए गई. इस समय छोटे अभिमन्यु की शूटिंग की जा रही थी. जल्द ही अभिमन्यु और उत्तरा की शादी का सीन आने वाला था. उसी दौरान शो में शकुनि मामा का रोल प्ले करने वाले गुफी पेंटल ने वर्षा को देखा और कहा कि ‘वर्षा क्या आप उत्तरा का किरदार करने में इंटरेस्टेड हैं?’ वर्षा हैरान रह गईं क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ पहले एक्सपेक्ट नहीं किया था. उनके पेरेंट्स वहां मौजूद थे और उन्होंने हां कह दिया. 

‘आदिपुरुष’ के इन डायलॉग्स पर मचा बवाल, गुस्साए दर्शकों के आगे झुककर मनोज मुंतशिर; मांगनी पड़ी थी माफी!

महाभारत से रातों रात बनीं स्टार 

पिता की इच्छा को देखते हुए बिना स्क्रीन टेस्ट के वर्षा का उत्तरा का रोल फाइनल हो गया. महाभारत में वर्षा की एंट्री डांस के साथ हुई थी. गोपी जी ने कत्थक स्टाइल की बेहतरीन कोरियोग्राफी की थी. इस रोल ने उन्हें रातों रात फेमस कर दिया. महाभारत के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें नोटिस किया. वर्षा ने बताया उनकी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की इच्छा थी. यह सपना महाभारत के माध्यम से पूरा हुआ. उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘दूध का कर्ज’ थी. यह फिल्म साल 1990 में आई थी. इस फिल्म में वह जैकी श्रॉफ के  साथ नजर आई थीं. सलीम अख्तर और अशोक गायकवाड़ ने उन्हें इस फिल्म के लिए साइन किया था. 

‘बीवी सिर्फ खाना बनाए’, मजहर खान की सालों पुरानी सोच हुई वायरल; जीनत के बाहर काम करने पर था ऐतराज़!

Advertisement