Home > व्यापार > देश के बड़े शहरों में क्या है शनिवार को सोने की कीमत, फटाफट करें नोट

देश के बड़े शहरों में क्या है शनिवार को सोने की कीमत, फटाफट करें नोट

Weekend 1 March 2026 Latest Gold Price: सोने की कीमतों में कमी आने के कोई आसार नहीं है. इसके दामोें में अभी और इजाफा हो सकता है.

By: JP Yadav | Published: February 28, 2026 11:52:42 AM IST



Weekend 1 March 2026 Latest Gold Price: सोने के दामों भले ही बीच-बीच में कुछ कमी आई हो, लेकिन अब इसकी कीमतों ने रॉकेट की रफ्तार पकड़ ली है. शादी-विवाह के सीजन में सोने के बढ़ते दामों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. बढ़ती कीमतों के चलते अब लोग शौकिया सोना खरीदने से बच रहे हैं. सिर्फ जरूरत के लिहाज से ही लोग सोने के गहनों की खरीदारी कर रहे हैं. शुक्रवार (27 फरवरी, 2026) को 24 कैरेट सोने दाम में जरा सा इजाफा देखा गया. यह 16,158 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच पर.  शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं तो यह कीमत दो दिन रहेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की व्यापार नीति  और डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों ने दुनिया भर में आर्थिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा कर दी है.   यही वजह है कि लोग अब सोने में निवेश को सबसे सुरक्षित मान रहे हैं. 

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
मुंबई 16,158 रुपये  14,811 रुपये  12,119  रुपये
दिल्ली  16,171 रुपये  14,824 रुपये ₹12,132 रुपये
चेन्नई  16,254 रुपये  14,899 रुपये ₹12,749 रुपये
कोलकाता  16,158 रुपये  14,811 रुपये ₹12,119 रुपये
बेंगलुरु  16,158 रुपये  14,811 रुपये ₹12,119 रुपये 
हैदराबाद  16,158 रुपये  14,811 रुपये ₹12,119 रुपये
केरल  16,158 रुपये  14,811 रुपये ₹12,119 रुपये

Advertisement