Soni murder case Lucknow: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपनी ही बेटी की हत्या करने वाली रोशनी उर्फ नाज़ के बारे में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसे सुन पुलिस भी दंग है। मामला सुन हर किसी का दिल दहल गया है। दरअसल, 6 साल की सायनारा उर्फ सोनी ने अपनी माँ रोशनी को पति की गैरमौजूदगी में उसके प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। बच्ची ने तब कहा था- मैं पापा को सब बता दूँगी। माँ ने पहले उसे समझाने की कोशिश की। जब वह नहीं मानी तो उसने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसमें प्रेमी ने भी उसका साथ दिया। फिर दोनों ने शव को बिस्तर पर रख दिया।
किया ड्रग्स का सेवन
उसी बिस्तर पर रोशनी ने अपने प्रेमी उदित जायसवाल के साथ शराब पार्टी की। उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया। बाद में वह भी उसी बिस्तर पर सो गई। जब शव से बदबू आने लगी तो उसने उसे बाहर निकाला। एसी के पास रख दिया। खूब सारा परफ्यूम छिड़का और फर्श को फिनाइल से धोया। यह सब करने के बाद रोशनी ने प्लान बनाया कि क्यों न इस हत्या का इल्ज़ाम अपने पति शाहरुख पर डाल दिया जाए।
रोशनी ने फिर पुलिस को फ़ोन किया। उसने कहा- साहब! मेरे पति ने मेरी बेटी को मार डाला है और भाग गया है। लेकिन उसका झूठ पकड़ा गया। पुलिस ने जब शव देखा, तो वह पुराना लग रहा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि हत्या 36 घंटे पहले हुई थी। तब पुलिस का शक गहरा गया।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। शाहरुख की भी जानकारी हासिल की। पता चला कि जब लड़की की हत्या हुई, शाहरुख अपनी बहन के घर पर था। इतना ही नहीं, हत्या चौथी मंजिल पर हुई। जबकि शाहरुख वहाँ आया ही नहीं था। पुलिस ने रोशनी और उसके प्रेमी उदित को भी पकड़ लिया।
प्रेमी ने किया बड़ा खुलासा
पुलिस पूछताछ में रोशनी का प्रेमी उदित जायसवाल टूट गया। उसने जो कहानी सुनाई, वह रोंगटे खड़े कर देने वाली थी। उसने बताया- रोशनी ने बेटी को मारा है। मैंने उसका साथ दिया था। शनिवार रात सोनी ने हम दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। तभी से वह अपने पिता को सब कुछ बताने की बात कर रही थी। मैंने उसे इस बारे में बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। जिससे गुस्से में आकर उसने उसकी पिटाई कर दी। जब वह चीखने लगी, तो रोशनी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर शव को बेड बॉक्स में डाल दिया। फिर हम दोनों ने वहीं, उसी कमरे में शराब पार्टी की। जब शव से बदबू आने लगी, तो उसे निकालकर एसी के पास रख दिया। उस पर परफ्यूम छिड़का और कमरे को फिनाइल से धोया। पुलिस को बताया कि उस समय दोनों ने ड्रग्स भी ली थी।
Russian Woman Nina Kutina: बेटे की अस्थियों के साथ गुफा में छुपकर बैठी रशियन महिला पर एक और बड़ा खुलासा, जानें रोज कैसे काटती थी मौज? सन्न रह गई पुलिस
शाहरुख को फंसाने की योजना
उदित ने बताया फिर हमने रात में शाहरुख को फंसाने की योजना बनाई। रोशनी ने शाहरुख को फोन किया। फिर झगड़ा होने पर वह वहाँ से चला गया। उसके बाद हमने पुलिस को फोन करके बताया कि शाहरुख ने सोनी की हत्या कर दी है। पुलिस ने जाँच की, तो पता चला कि घटना चौथी मंजिल पर हुई थी, शाहरुख वहाँ गया ही नहीं था। वह घटना वाले दिन अपनी बहन के घर पर था। बस। अब दोनों आरोपी जेल में हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है। इस बीच, पुलिस ने बताया कि झूठे आरोपों में जेल में बंद रोशनी के देवर सलमान, सास परवीन और दोनों ननदों को सोमवार को ही जमानत मिल गई।