Home > मनोरंजन > अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड…इस सिंगर के गाने उडाएंगे गर्दा, एक ही दिन में 51 Song होंगे रिलीज, लोगों झूमने का हो जाएंगे मजबूर!

अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड…इस सिंगर के गाने उडाएंगे गर्दा, एक ही दिन में 51 Song होंगे रिलीज, लोगों झूमने का हो जाएंगे मजबूर!

Yo Yo Honey Singh's 51 Glorious Days: हनी सिंह अपना नया एल्बम 51 Glorious Days लेकर आ रहे हैं। इस एल्बम में कुल 51 गाने शामिल होने वाले हैं। इन सभी गानों को हनी एक ही दिन में रिलीज करने वाले हैं।

By: Preeti Rajput | Published: July 17, 2025 11:56:28 AM IST



Yo Yo Honey Singh’s 51 Glorious Days: एक दौर था जब देश-विदेश में Yo Yo Honey Singh का डंका बजता था। कोई शादी हो या पार्टी उनके गानों के बिना पूरी ही नहीं होती है। फिर एक ऐसा समय आया जब वह हेलथ रिजन के कारण ब्रेक पर चले गए। लेकिन जब तक वह वापस लौटे उनके मार्केट पर कई और कलाकारों ने कब्जा कर लिया था। यह तो सब जानते हैं कि भारत में रैप कल्चर केवल Honey Singh के कारण फेमस हुआ।  हनी सिंह ने वापस आकर कोशिश तो कि लेकिन उनके गानों में पूरानी वाइब नहीं आए। जिसके बाद लोगों के मन में यह भी सवाल उठने लगा कि क्या हनी सिंह कभी वापसी कर पाएंगे? 

रैपर की होगी जबरदस्त वापसी 

हनी सिंह अपना एक Glory नाम का एल्बम लेकर आए। जिसने उन सभी के मुंह पर ताला लगा दिया, जो उनके कमबैक पर सवाल उठा रहे थे। उनका एल्बम Glory चार्टबस्टर साबित हुआ था। वहीं अब एक बार फिर  अपना नया एल्बम 51 Glorious Days लेकर आ रहे हैं। इस एल्बम में कुल 51 गाने शामिल होने वाले हैं। इन सभी गानों को हनी एक ही दिन में रिलीज करने वाले हैं। उनके मुताबिक, ये एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनने जा रहा है। 

Dhurandhar के सेट पर पाकिस्तानी झंडा देख लोगों का खोला खून, लोगों ने लगाई Ranveer Singh की क्लास! मचा बवाल
बनने जा रहा वर्ल्ड रिकोर्ड

इस बात की घोषणा खुद हनी सिंह ने 14 जुलाई की देर रात उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पर की थी। जिसमें उन्होंने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में अपने फैंस को बताया था। हनी ने लिखा था कि- “मेरे अगले एल्बम का नाम ’51 ग्लोरियस डेज़’ है। इस एल्बम में 51 गाने शामिल हैं। यह अपने आप में एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। इस एल्बम में 51 गाने एक ही दिन में रिलीज होंगे। हर हर महादेव. 51 का शगुन।.” 

आसान नहीं Salman का सफर, 7 दिन समंदर में रहकर करेंगे शूटिंग, भाईजान ने बताया ‘The Battle of  Galwan’  कितना बड़ा प्रोजेक्ट

टैटू को लेकर चर्चा में हनि सिंह 

लोग उनके एल्बम को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में हनी अपने टैटू के कारण भी चर्चा में रहे थे। दरअसल उन्होंने  अपने हाथों पर तीन टैटू बनवाए थे। इसमें से एक उनकी मां को डेडिकेटिड था। तीसरा टैटू एआर रहमान का सिग्नेचर है। हनी एआर रहमान के मुरीद हैं। न्हें वो अपना गुरु मानते हैं। 

Tags:
Advertisement