Home > देश > Karnataka: मंदिर में भक्त ने डाली सास की मौत की अर्जी! चिट्ठी पढ़ते ही उड़े पुजारी के भी होश

Karnataka: मंदिर में भक्त ने डाली सास की मौत की अर्जी! चिट्ठी पढ़ते ही उड़े पुजारी के भी होश

Belagavi Temple: कर्नाटक से एक ऐसी खबर सामने आ रही जो शायद ही आपने पहले कभी सुनी हो. दरअसल, कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक मंदिर में दान की रकम गिनते समय अजीब सी ही चीज हाथ लगी.

By: Heena Khan | Published: February 23, 2026 12:24:26 PM IST



Belagavi Temple: कर्नाटक से एक ऐसी खबर सामने आ रही जो शायद ही आपने पहले कभी सुनी हो. दरअसल, कर्नाटक के बेलगावी जिले के एक मंदिर में दान की रकम गिनते समय अजीब सी ही चीज हाथ लगी. दरअसल,  लोग आमतौर पर मंदिर में श्रद्धा से पैसे और शुभकामनाएं चढ़ाते हैं. लेकिन इस बार, दान की रकम के बीच छिपी एक कागज़ की पर्ची ने सबको हिला दिया है. जानकारी के मुताबिक अधिकारियों को ₹100 के नोट के अंदर एक मुड़ा हुआ पत्र मिला. जब उसे खोला गया, तो उसमें लिखा था, “हे भगवान, कृपया मेरी तकलीफ़ कम करें और मेरी अगली तीर्थ यात्रा से पहले मेरी सास की मृत्यु हो जाए.”जो लोग नोट गिन रहे थे कुछ देर में ही उनके चेहरे की रंगत उड़ गई. जबकि मंदिर आमतौर पर शांति और परिवार की भलाई के लिए प्रार्थना करते हैं.

अर्ज़ी देख हैरान हुए लोग 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मंदिर को आस्था और पॉजिटिव भावनाओं के लिए माना जाता है. लोग यहां अपने दिल को सुकून देने और भगवान को अपने मन का हाल बताने जाते हैं. ऐसे में, किसी की मौत की लिखी हुई इच्छा मिलना बहुत ही हैरान कर देने वाला था. वहीं आपको बता दें कि यह खबर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गई, और लोगों ने अलग-अलग तरह से रिएक्ट किया. कुछ लोगों ने इसे गुस्से या पारिवारिक तनाव की वजह बताया, जबकि दूसरों ने इसे मज़ाक समझकर टाल दिया.

El Mencho: कौन था एल मेंचो? जिसको मैक्सिको सेना ने दी दर्दनाक मौत, जानें उस खूनी रात को क्या-क्या हुआ

अजीब थी मिलने वाली चिट्ठी 

जानकारी के मुताबिक इस मंदिर के डोनेशन बॉक्स में अक्सर अजीब पर्चियां मिलती हैं, जहां लोग अपनी परेशानियां बताते हैं. वहीं, इस तरह की “विश” बहुत कम होती है. वहीं आपको बता दें कि मंदिर के अधिकारी मानते हैं कि डोनेशन गिनते समय कभी-कभी इमोशनल या अजीब मैसेज भी इस बॉक्स से निकल आते हैं, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि कुछ ऐसा मिलेगा. यह साफ नहीं था कि मैसेज बहू ने लिखा था या दामाद ने, क्योंकि इसमें किसी का नाम नहीं लिखा था.

Today Weather Live Updates: ठंड  की विदाई के बीच 11 राज्यो में बारिश का अलर्ट जारी, नोट करें क्या आपका शहर भी है शामिल

Advertisement