Priyanka Chopra Video: प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हमेशा चर्चाओं में रहते हैं, वहीँ सोशल मीडिया पर उनकी कई रोमांटिक वीडियो अक्सर वायरल होती रहती हैं। वहीँ फैंस उनकी केमिस्ट्री के दीवाने हैं। प्रियंका और निक दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। जैसे ही उन्हें काम से फुर्सत मिलती है, दोनों घूमने निकल जाते हैं। वहींअब इन दोनों का बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका और निक इन दिनों बीच पर मस्ती कर रहे हैं। निक ने प्रियंका के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।
कपल का रोमांटिक वीडियो वायरल
निक ने एक वीडियो सोशल मीडिया आकउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें वो कह रहे हैं कि वो बीच पर प्रियंका के बिना बोर हो रहे हैं। इस दौरान प्रियंका दौड़ती हुई आती हैं और निक उन्हें गोद में उठा लेते हैं और दोनों लिपलॉक करते हैं। प्रियंका को देखते ही निक खुश हो जाते हैं। उनके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कराहट आ जाती है। वहीँ अगर प्रियंका के लुक की बात करें तो वो रिवीलिंग ब्लू ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस दौरान निक उन्हें संभाल नहीं पाते और वो गोद से गिर जाती हैं।
कमैंट्स की हुई बौछार
वहीँ निक ने शॉर्ट्स, बनियान और लाल टोपी पहनी हुई है। जबकि प्रियंका और निक की केमिस्ट्री देखकर लोग इस पर भर- भरकर कमेंट कर रहे हैं। प्रियंका और निक के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- देसी गर्ल इफेक्ट। दूसरे ने लिखा- क्यूटनेस ओवरलोडेड। एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने लिखा- मनमोहक। कई फैन्स इस वीडियो पर हार्ट इमोजी भी पोस्ट कर रहे हैं।