Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आए दिन सुर्खियों में रहते हैं. कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी फिल्में और लुक्स को लेकर. लेकिन आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा सुनाने जा रहे हैं, जो शायद ही आपकों पता है. यह किस्सी किसी और ने नहीं बल्कि भाईजान के पिता सलीम खान ने खुद सुनाया था. उन्होंने बताया था कि सलमान एग्जाम में पास होने के लिए पेपर लीक करवा देते थे. इस कहानी का जिक्र उन्होंने टीवी शो कपिल शर्मा शो पर कियाा था.
क्या है पूरी कहानी?
कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान और उनके तीनों बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल पहुंचे थे. शो में सलीम खान अपनी जिंदगी के कई कहानी सुना रहे थे. तभी उन्होंने एक मजेदार किस्सा सुनाया. सलीम खान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि एक समय उन्हें ऐसा लगा कि उनके घर एक शख्स आता था. जिसे वह जानते भी नहीं थे. लेकिन घर में उसकी काफी इज्जत की जाती थी. घरवाले भी तुरंत उस शख्स को तुरंत चाय के लिए पूछते थे. यह देखकर वह भी हैरान रह गए थे. आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, जब उन्होंने उसके बारे में पता लगवाया तो पता लगा कि जब एग्जाम आता था तो वह शख्स सलमान के लिए स्कूल से पेपर लाकर देता था. यह सुनते ही सलमान, अरबाज और सोहेल हंसी से लोटपोट हो गए और स्टूडियों में मौजूद सभी लोग हंसने लगे.
कितने पढ़े-लिखें हैं भाईजान?
सलमान खान सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ें हैं. उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित सेंट स्टैनिस्लॉस हाई स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी की. स्कूल के बाद भाईजान ने आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन ले लिया. लेकिन उन्होंने अपना कॉलेज पूरा नहीं किया. एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ जी. उन्होंने अपना पूरा समय फिल्म इंडस्ट्री में देना शुरु कर दिया. पहले उन्होंने कई फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया.