Gen Z Engagement Rings: बदलते दौर के साथ कई सारी चीजों में हदलाव देखने को मिल रहा है. अब इसी कड़ी में Gen-Z एंगेजमेंट रिंग के ट्रेंड को पूरी तरह बदल रहा है. जहां पहले सॉलिटेयर डायमंड रिंग को ही आदर्श माना जाता था, वहीं अब यह पीढ़ी बड़े आकार की, रंगीन और विंटेज-स्टाइल रिंग्स को पसंद कर रही है. उनके लिए एंगेजमेंट रिंग सिर्फ रिश्ते का प्रतीक नहीं, बल्कि एक पर्सनल फैशन स्टेटमेंट है जो उनकी पहचान, सोच और स्टाइल को दर्शाती है.
क्या है इसके पीछे की वजह?
सबसे बड़ा बदलाव रंगीन जेमस्टोन की बढ़ती लोकप्रियता है. सैफायर, एमरल्ड, रूबी, मॉर्गनाइट और ओपल जैसे पत्थर अब आम पसंद बन रहे हैं. ये रंगीन स्टोन पारंपरिक डायमंड से अलग हटकर अपनी अलग पहचान बनाने का मौका देते हैं. Gen-Z अपनी रिंग को यूनिक और सोशल मीडिया फ्रेंडली बनाना चाहता है, और रंगीन पत्थर फोटो और वीडियो में ज्यादा आकर्षक दिखते हैं.
विंटेज और आर्ट डेको स्टाइल रिंग्स ट्रेंड में
विंटेज और आर्ट डेको स्टाइल की रिंग्स भी तेजी से ट्रेंड में हैं. जटिल डिजाइन, फिलिग्री वर्क और पुरानी शाही झलक वाली रिंग्स उन्हें खास और अलग बनाती हैं. यह पीढ़ी मास-प्रोड्यूस्ड डिजाइनों से दूर रहकर ऐसी रिंग चुनना चाहती है, जिसकी अपनी कहानी और कैरेक्टर हो.
मैक्सिमलिस्ट ट्रेंड किया जा रहा पसंद
मैक्सिमलिस्ट ट्रेंड भी इस बदलाव का बड़ा कारण है. एक ही रिंग की बजाय कई रिंग्स को साथ में स्टैक करना अब फैशन बन गया है. अलग-अलग शेप जैसे पियर, ओवल, मार्कीज़ और कुशन कट को मिलाकर पहनना पर्सनल स्टाइल को और निखारता है.
इसके अलावा, एथिकल और सस्टेनेबल ज्वेलरी की मांग भी बढ़ रही है. Gen-Z लैब-ग्रोउन डायमंड और रिसाइकल्ड गोल्ड जैसी जिम्मेदार विकल्पों को प्राथमिकता देता है. Gen-Z एंगेजमेंट रिंग को सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी, इंडिविजुअलिटी और मॉडर्न सोच का प्रतीक बना रहा है.
Weight Loss Tips:क्या शहद सच में घटाता है वजन? जानिए क्या है सही तरीका और इसकी सच्चाई