IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें लीग मैच में श्रीलंका के कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने है. पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए है. यह भारत बनाम पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप मैच का सबसे बड़ा टोटल है. टीम के लिए इशान किशन ने सबसे ज़्यादा 40 गेंदों में 10 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 77 रन बनाए है. पाकिस्तान के लिए सैम अयूब ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट लिए है.
पिच को देखते हुए पाकिस्तान ने ज़्यादातर स्पिन बॉलिंग का इस्तेमाल किया है. टीम के लिए स्पिनरों ने 18 ओवर फेंके, जिसमें तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने बाकी 2 ओवर फेंके है. टीम के लिए 6 स्पिनरों समेत कुल 7 बॉलरों ने बॉलिंग की.
पाकिस्तान ने टॉस जीता
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फ़ैसला किया था. यह देखना दिलचस्प होगा कि पाकिस्तान के लिए यह फ़ैसला कितना सही साबित होता है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो जारी, लगातार 2 मैच में शून्य पर हुए आउट; पाकिस्तानी कप्तान ने दिया था ये
भारत की खराब शुरुआत
पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही है. उसने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में अपना पहला विकेट खो दिया, जो बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे.
हालांकि अभिषेक के आउट होने के बाद इशान किशन ने पारी को संभाला और तिलक वर्मा के साथ मिलकर 87 रन (46 बॉल) की पार्टनरशिप की है. इस पार्टनरशिप से ऐसा लगा कि टीम इंडिया आसानी से 200 रन के आंकड़े तक पहुंच जाएगी. हालांकि 9वें ओवर में इशान के आउट होने के बाद भारतीय पारी धीमी हो गई थी. इशान के आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन की पारी खेली है. शिवम दुबे ने भी 158.82 के स्ट्राइक रेट से 27 रन बनाए है.
IND vs PAK LIVE Score Updates PAK: 51/4 (7.2 Overs): पॉवरपले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी हुई ढेर
पाकिस्तान की बॉलिंग
पाकिस्तान के लिए सैम अयूब सबसे ज़्यादा तीन विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे है. इसके अलावा कप्तान सलमान आगा, उस्मान तारिक और तेज़ गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 1-1 विकेट लिया है.