Home > क्रिकेट > IND vs PAK: पाकिस्तान क्यों चाहता है अभिषेक शर्मा की वापसी? कप्तान सूर्यकुमार यादव का आया बड़ा जवाब

IND vs PAK: पाकिस्तान क्यों चाहता है अभिषेक शर्मा की वापसी? कप्तान सूर्यकुमार यादव का आया बड़ा जवाब

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के लिए टीम इंडिया 13 फरवरी को देर रात कोलंबो पहुंची है.

By: Mohammad Nematullah | Published: February 14, 2026 7:37:26 PM IST



India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के लिए टीम इंडिया 13 फरवरी को देर रात कोलंबो पहुंची है. इस बीच भारत के स्टार ओपनिंग बैट्समैन अभिषेक शर्मा, जो फिटनेस की कमी के कारण पिछले मैच से बाहर हो गए थे. मैच से एक दिन पहले 14 फरवरी को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बड़ा अपडेट दिया है. टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगर पाकिस्तानी कप्तान चाहते हैं कि हम अभिषेक को खिलाएं, तो ठीक है, वह कल खेलेंगे.

नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा अस्पताल में भर्ती हुए थे

भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को USA के खिलाफ खेला था. जहां अभिषेक शर्मा 103 डिग्री बुखार के साथ खेले थे. इस मैच के बाद उन्हें पेट में इन्फेक्शन हो गया, जिसके कारण टीम इंडिया के दिल्ली लौटने पर अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. इस दौरान उनका कुछ वजन कम हुआ, लेकिन नामीबिया के खिलाफ मैच से एक दिन पहले 12 फरवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

Indian Railway: 1 मार्च से बदलेगा टिकट बुकिंग का खेल! यात्रियों के लिए क्या है नया नियम?

इसके बावजूद टीम इंडिया ने अभिषेक की फिटनेस को देखते हुए उन्हें आराम देने का फैसला किया और उस मैच में उनकी जगह संजू सैमसन को खेलने का मौका दिया गया है. अब मैच से एक दिन पहले उनकी फिटनेस की जांच की जाएगी और उम्मीद के मुताबिक प्लेइंग XI में उनकी वापसी लगभग पक्की लग रही है.

पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक का रिकॉर्ड शानदार रहा

अभिषेक शर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ अब तक शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने पिछले साल एशिया कप में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ कुल तीन मैच खेले थे. इस दौरान अभिषेक शर्मा 36.67 की औसत से 110 रन बनाने में कामयाब रहे थे और एक हाफ सेंचुरी भी लगाई थी. पाकिस्तान के खिलाफ T20 इंटरनेशनल मैचों में अभिषेक शर्मा का स्ट्राइक रेट 189.66 है. उनकी वापसी से टीम इंडिया की बैटिंग और भी खतरनाक हो जाएगी, साथ ही पाकिस्तानी बॉलर्स पर दबाव भी बढ़ेगा.

‘कसाईनुमा’ मौत से लेकर गोलियों की तड़तड़ाहट तक, फैन ने किया ऐसा वीडियो एडिट; तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए अदित्य धर

Advertisement