Home > वायरल > एक सेकंड में तबाही! चीन की आधुनिक सड़क पाताल में समाई, वीडियो देखकर सिहर उठेंगे आप

एक सेकंड में तबाही! चीन की आधुनिक सड़क पाताल में समाई, वीडियो देखकर सिहर उठेंगे आप

Viral Video: चीन के शंघाई शहर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यस्त रोड अचानक से सड़क में धंस गई. जिसके कारण सड़क के बीच में कई फीट गहरा सिंकहोल बन गया. सिंकहोल का वीडियो भी सामने आ चुका है.

By: Preeti Rajput | Published: February 14, 2026 2:10:21 PM IST



Viral Video: चीन के शंघाई में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक बिजी सड़क अचानक से धंस गई और एक सिंकहोल हो गया है. इस भयानक नजारे को देख सड़क किनारे मौजूद लोगों ने इसे अपने कैमरे में कैद कर लिया. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि पलक झपकते ही यहां एक सड़क अचानक पाताल में समा गई. इससे पहले भी चीन में ऐसा नजारा देखने को मिल सकता है. यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है, बल्कि तेजी से बढ़ते शहरीकरण और कमजोर बुनियादी ढांचे के बीच तालमेल की कमी का नतीजा है. 

क्यों धंसती जा रही जमीन? 

शंघाई आसमान छूने वाली इमारतों के लिए जाना जाता है. लेकिन, आज अपनी ही जमीन के नीचे धंसता जा रहा है. यह सिंकहोल उन लाखों लोगों के लिए चेतावनी है जो हर रोज अपनी जान को हथेली पर लेकर चलते हैं. शंघाई में हुए हादसे के पीछे कई कारणों से हो सकता है. जिसमें भौगोलिक तो है ही लेकिन इसके अलावा यहां पर सड़क कंस्ट्रक्शन की गई गलती भी शामिल है. साथ ही यहां कि मुलायम मिट्टी और जमीन के अंदर पानी के कारण शंघाई की जमीन मुख्य रूप से नरम जलोढ़ मिट्टी से बनी है. जमीन के अंदर बहुत ज्यादा पानी निकालने और रेत की पतली परतों के कारण जमीन के नीचे खाली गड्ढे बन गए हैं. 

Viral Video: न घुटनों पर बैठना, न गुलाब… लड़के ने अपनाया प्रोपोज करने का ऐसा तरीका, सोशल मीडिया भी हुआ फिदा

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना 

शहरी विस्तार की अंधी दौड़ में जमीन के नीचे की जा रही खुदाई और निर्माण कार्यों ने मिट्टी की पकड़ को कमजोर कर दिया है. जिसके कारण साल 2017 और 2023 के बीच 72% सिंकहोल मानवीय गतिविधियों और बुनियादी ढांचे के कारण हुई है. बता दें कि, यह पहली बार नहीं हुआ है बल्कि जनवरी 2024 में मिन्हांग जिले में सीवेज पाइप फटने के कारण सड़क करीब 10 मीटर तक धंस गई थी. हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ था. लेकिन इस बार का सिंकहोल पहले से ज्यादा भयानक है.  

क्या आप भी हैं सिचुएशनशिप में? कपल्स थेरेपिस्ट से जान लें सबसे जरूरी बातें; मिल जाएगा दिल में उठे हर सवाल का जवाब

Tags:
Advertisement