Vikram Salgaocar wedding: अरबपति मुकेश अंबानी के भतीजे विक्रम सलगांवकर ने गुरुवार, 12 फरवरी को मुंबई में श्वेना पोय रायतुरकर संग सात फेरे लिए. कपल की शादी का आयोजन अंबानी के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में हुआ.
कौन है विक्रम सलगांवकर?
बता दें कि, विक्रम, मुकेश अंबानी की बहन दीप्ति सलगांवकर के बेटे हैं. साथ ही वह दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के सबसे बड़े पोते भी हैं. उनके पिता दत्ताराज सलगांवकर और मुकेश अंबानी बचपन से दोस्त है. दीप्ति और दत्ताराज इशिता नाम की एक बेटी भी है.
बारात का शाही स्वागत
दूल्हे की बारात का शाही स्वागत किया गया. इस दौरान उनके चाचा मुकेश अंबानी ने शाहरुख खान की फिल्म कल हो ना हो के बॉलीवुड के पसंदीदा गाने “इट्स द टाइम टू डिस्को” पर खूब ठुमके लगाए. मुकेश और नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता बारात में नजर आईं. विक्रम सलगांवकर एक सफ़ेद रोल्स रॉयस में थे, वहीं अंबानी परिवार के बाकी सदस्य बारात को लीड कर रहे थे. शादी में हाई-प्रोफ़ाइल गेस्ट भी शामिल हुए थे, जिनमें सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि, विनोद चोपड़ा, उदय कोटक, रियलिटी टीवी स्टार शालिनी पासी जैसे कई सेलेब्स शामिल थे.
गुजराती स्टाइल में नजर आईं नीता अंबानी
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी भी मेहमानों के साथ नजर आईं. उन्होंने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी हुई थी. वह अक्सर अपने लुक से लोगों का दिल जीत लेती हैं. उनका स्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है.
कौन हैं श्वेना पोय रायतुरकर?
अंबानी-सलगांवकर परिवार की हाल ही में बनी सदस्य श्वेना पोय रायतुरकर ने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क के पार्सन्स स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन से की है. उन्होंने सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क में डायमंड कंपनी डी बीयर्स इंटर्नशिप भी की है. उनकी लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, उन्होंने मई साल 2017 से जनवरी 2020 तक करीब तीन साल तक रोजी ब्लू में भी काम किया. बता दें कि, यह श्लोका मेहता के परिवार की डायमंड और ज्वेलरी कंपनी है.