Home > देश > Anushka Yadav Daughter: तेज प्रताप यादव की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटी को जन्म, कौन है पिता? सस्पेंस बरकरार

Anushka Yadav Daughter: तेज प्रताप यादव की गर्लफ्रेंड ने दिया बेटी को जन्म, कौन है पिता? सस्पेंस बरकरार

Tej Pratap Yadav: अनुष्का शर्मा अब मां बन चुकी हैं. बता दें कि अनुष्का जो हाल ही में तेज प्रताप की वजह से सुर्ख़ियों में आईं थीं उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में आए थे.

By: Heena Khan | Last Updated: February 9, 2026 7:52:25 AM IST



Tej Pratap Yadav: अनुष्का शर्मा अब मां बन चुकी हैं. बता दें कि अनुष्का जो हाल ही में तेज प्रताप की वजह से सुर्ख़ियों में आईं थीं उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अपने रिश्ते की वजह से सुर्खियों में आए थे. अनुष्का यादव ने रविवार, 8 फरवरी को एक बेटी को जन्म दिया. जिसके चलते अब तेज प्रताप का बयान सामने आया है. इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो बहुत ही चौंकाने वाला है. 

सामने आया तेज प्रताप का रिएक्शन 

दरअसल, उन्होंने साफ कहा है कि उनका अनुष्‍का या उसके बच्चे से कोई रिश्ता नहीं है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेज प्रताप यादव ने अपने फॉलोअर्स के बीच फैल रही अफवाहों को खारिज कर दिया है. दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही उन चर्चाओं का भी खंडन किया जिसमें दावा किया जा रहा था कि वो इस बच्चे के पिता हैं. इस खबर के फैलने के बाद उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि उनका उस बच्चे से या उसकी मां से कोई लेना-देना नहीं है. इतना ही नहीं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने उन लोगों के नाम भी बताए जिन्हें उन्होंने पहले “गद्दार” कहा था.

ट्रेन का किराया होगा कम! 10 ट्रेनों में सस्ता टिकट, जानिए क्या है रेलवे की प्लानिंग?

अपने और अनुष्का के रिश्ते पर क्या बोले तेज प्रताप ? 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने पांच लोगों को “गद्दार” बताया जिनमे मुकेश अख्तर, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह, का नाम शामिल है साथ ही उन्होंने कहा कि इन “गद्दारों” ने उन्हें बदनाम किया है. इसके अलावा अनुष्का यादव के साथ वायरल हुए फोटो के बारे में उन्होंने कहा, “मेरा जो फोटो अनुष्का यादव के साथ वायरल हुआ था वो मेरा अकाउंट हैक किया गया था. उन्होंने आलोक गुर्जर का नाम लेते हुए कहा कि उसका और अनुष्का का क्या संबंध है वो बताएं. ये संबंध मुझ पर थोपा गया है. अपने और अनुष्का के संबंधों के बारे में तेज प्रताप का कहना है कि यह संबंध उन पर थोपा गया है.

Bihar News: श्रद्धालुओं पर लाठीचार्ज क्यों? अनिरुद्धाचार्य की कथा में बवाल, बच्चों से बिछड़ीं माएं

Advertisement