Home > देश > बदले की आग में झुलस रही थी नागिन! घर में घुसकर लिया ऐसा बदला, जानकर करने लगेंगे नाग की पूजा

बदले की आग में झुलस रही थी नागिन! घर में घुसकर लिया ऐसा बदला, जानकर करने लगेंगे नाग की पूजा

MP News: सिहोरा गांव के मनोज और उनकी पत्नी दुर्गेश की हाल ही में एक बेटी हुई थी। 2 जुलाई को बच्ची का नामकरण था। उसी दिन दुर्गेश का भाई सचिन, जो हाथरस जिले के छौंक गांव से आया था

By: Heena Khan | Published: July 15, 2025 1:51:36 PM IST



MP News: सिहोरा गांव के मनोज और उनकी पत्नी दुर्गेश की हाल ही में एक बेटी हुई थी। 2 जुलाई को बच्ची का नामकरण था। उसी दिन दुर्गेश का भाई सचिन, जो हाथरस जिले के छौंक गांव से आया था, ने घर में एक सांप देखा और उसे डंडे से मार दिया। अगली सुबह वह अपने गांव लौट गया। चार दिन बाद एक काली नागिन फिर से घर के अंदर दिखी, जिससे सभी लोग डर गए। शोर होने पर नागिन घर के किसी कोने में छिप गई।

मनोज का सांप ने किया वो हाल 

कुछ लोगों ने उस नागिन को घर के बाहर भी देखा था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। बुधवार रात मनोज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सो रहे थे। तड़के करीब 4 बजे सांप ने मनोज को डस लिया। उनकी पत्नी की नींद चीखने की आवाज से खुली। ओझा बुलाए गए और झाड़-फूंक की गई, लेकिन मनोज की हालत और बिगड़ती गई। उन्हें पहले भास्कर अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई।

UP Weather Today: UP में हुई बादलों की एंट्री, जमकर बरसने की कर रहे तैयारी, क्या यूँ ही जारी रहेगा बारिश का सिलसिला?

अचानक हमला और सांप की मौत

शनिवार को मनोज के बहनोई दिनेश शोक व्यक्त करने आए थे। रात में वे मनोज के बड़े भाई पप्पू के साथ एक कमरे में सो रहे थे। उसी रात फिर से वही सांप आया और दोनों को डस लिया। जैसे ही ये खबर फैली, गांव में हड़कंप मच गया। लोग इकट्ठा हुए और उस सांप को लाठियों से मारकर मार डाला।

Advertisement