Home > मनोरंजन > डेब्यू फिल्म के लिए मोनालिसा को मिल रहा इतना पैसा, जानकर करीना तो क्या बॉलीवुड की हर हसीना का जलने लगेगा जी!

डेब्यू फिल्म के लिए मोनालिसा को मिल रहा इतना पैसा, जानकर करीना तो क्या बॉलीवुड की हर हसीना का जलने लगेगा जी!

Viral Girl Monalisa Fees: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा इन दिनों हर जगह छाईं हुई हैं। उन्हें पहली फिल्म के लिए लाखों रूपये मिल रहे हैं। आइए आपको बताते हैं

By: Preeti Rajput | Published: July 15, 2025 11:05:17 AM IST



Viral Girl Monalisa Fees: महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर फेमस हुई मोनालिसा इन दिनों खूब सुर्खियों में छाईं हुई हैं। वायरल होते ही मोनालिसा को अपनी डेब्यू फिल्म का ऑफर मिल गया था। बॉलीवुड में कदम रखते ही मोनालीसा की किस्मत पूरी तरह से बदल गई है। वह जल्द  फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर में नजर आने वाली है। वह अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिल्म के लिए उनकी एक्टिंग क्लासेस भी शुरू हो चुकी हैं। 

इस फिल्म में काम कर रही हैं मोनालिसा 

सनोज मिश्रा फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म के लिए सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। उनका मेकओवर करवा दिया गया है। उनका लुक पूरी तरह से बदल गया है।  मोनालिसा का हाल ही में एक   म्यूजिक वीडियो भी सामने आया था। जिसके कारण मोनालिसा की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। अब उनके फैंस को बस उनकी फिल्म का इंतजार है। 

Top 5 Sawan Special Bhojpuri Song: सावन के महीने में सुने ये 5 सुपरहिट भोजपुरी गाने, झूम उठेगा हर शिव भक्त का मन

इतना रूपये कर रहीं चार्ज 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोनालिसा को इस फिल्म के लिए 21 लाख रूपये चार्ज किया जा रहा है। जिसमें से उन्हें 1 लाख रूपये एडवांस मिल चुके हैं। इतना ही नहीं अब मोनालिसा नें ब्रांड भी एंडोर्स करना शुरू कर दिया है। वह अभी एक ज्वैलरी ब्रांड को एंडोर्स कर रही हैं। जिसके लिए उन्हें 15 हजार रूपये चार्ज किया जा रहा है।

Rahul Fazilpuria: गोलियों की गूंज से थर्राया गुरुग्राम, रैपर फाजिलपुरिया पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

मोनालिसा ने जाहिर की खुशी 

मोनालिसा ने  काम मिलने के बाद अपनी खुशी भी जाहिर की थी। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि- मैंने कभी यह नहीं सोचा था कि एक माला बेचने वाली लड़की को इतना प्यार मिलेगा। मैं मेहनत करूंगी और आपके प्यार को बनाए रखूंगी।

बता दें कि मोनालिसा मुंबई में एक्टिंग क्लास ले रही है। उनके गुरू भी उनके ऊपर काफी मेहनत कर रहे हैं। मोनालिसा अक्स अपनी एक्टिंग क्लासेस के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती है। उनके रील फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। मोनालिसा की म्यूजिक वीडियो को भी मिलियंस में व्यूज मिल चुके हैं। 

  

Advertisement