Surajkund Mela Accident: फरीदाबाद के सूरजकुंड में लगे 39वें इंटरनेशनल हैंडीक्राफ्ट मेले में आज एक बड़ा हादसा हो गया है. जिसमें एक झूला गिर गया, जिससे एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई और 13 दूसरे घायल हो गए. घायलों को तुरंत पास के BK हॉस्पिटल ले जाया गया है. दोपहर में मेले का दूसरा एंट्रेंस गिर गया. जिससे एक बच्चा और एक अधेड़ उम्र का आदमी घायल हो गया था. बताया जा रहा है कि शनिवार होने की वजह से मेले में आम दिनों से ज़्यादा लोग आए थे.
बचाव के दौरान इंस्पेक्टर की मौत
मेले में झूला टूटा देखकर इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद आस-पास खड़े लोगों को बचाने के लिए दौड़े, हादसे के दौरान वह गिर गए और उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शुरू में ऐसा लगा कि झूला बाईं ओर गिर रहा है, इसलिए इंस्पेक्टर ने वहां खड़े लोगों को हटाने की कोशिश की. झूला अचानक दाईं ओर झुक गया, जिससे इंस्पेक्टर की गर्दन झूले और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई.
घायल BK हॉस्पिटल में भर्ती
हादसे के बाद घायलों को एम्बुलेंस से BK हॉस्पिटल ले जाया गया है. इनमें राजेश नाम का एक पुलिसवाला भी शामिल है. घटना की जानकारी मिलने पर डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DC) आयुष सिन्हा मेला परिसर में पहुंचे और मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा किया है.
Mumbai New Mayor: आखिर कौन है रितु तावड़े? जिन्हें मिलेगी मुंबई की कमान; कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुई थीं शामिल
DC आयुष सिन्हा ने कहा कि ‘सूरजकुंड मेले में शाम 7:30 बजे एक झूला गिरने से करीब 13 लोग घायल हो गए. लोगों को बचाने की कोशिश में इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है. घायलों का इलाज किया जा रहा है. जांच के बाद मेले में झूला लगाने वाले व्यापारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’
A tragic incident occurred at the Surajkund Mela in Haryana.
A swing broke and collapsed during the fair, causing chaos.
While trying to rescue people, a police inspector lost his life in this heartbreaking accident. 13 others were injured and rushed for medical treatment.
— Nothing Else (@Nothing54x) February 7, 2026
गेट नंबर 2 के पास डिज़ाइनर गेट गिरा
इससे पहले गेट नंबर 2 के पास एक डिज़ाइनर गेट अचानक गिर गया था. हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया था. बताया जा रहा है कि गेट पहले से ही झुका हुआ था, लेकिन इसे तुरंत ठीक नहीं किया गया था. जिससे यह हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया है.
2 मिनट में सोने का तरीका क्या है? क्यों कहलाता है मिलिट्री स्लीप मेथड, जानें कैसे यह ट्रिक अपनाएं
शाम का कल्चरल प्रोग्राम कैंसिल
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी के कारण सूरजकुंड मेले में शाम का मुख्य कल्चरल प्रोग्राम कैंसिल कर दिया गया है. सिंगर नवीन पूनिया और स्टैंड-अप कॉमेडियन अमित टंडन आज शाम मेन चौपाल स्टेज पर परफॉर्म करने वाले थे. यह इंटरनेशनल मेला 31 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा, और इसमें 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1,150 कारीगर हिस्सा ले रहे हैं, जबकि 46 देशों के कलाकार भी अपनी कला दिखा रहे है.