PoK in India: अमेरिका से एक ऐसी खबर आई है जिसने पाकिस्तान का दिल बुरी तरह तोड़ दिया है. इस खबर को जानने के बाद जहां भारतीयों के मन में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ेगी वहीं वहीं पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगने वाला है. दरअसल, अमेरिका और भारत ने एक ट्रेड डील के लिए एक फ्रेमवर्क जारी किया है, लेकिन इससे पाकिस्तान के लिए तनाव बढ़ गया है. सवाल यह है कि अमेरिका ने ऐसा क्या किया जिससे शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को बड़ा झटका लगा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका ने असल में पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) को भारत का हिस्सा मान लिया है. PoK, असल में, भारत का ही हिस्सा है. भारत ने हमेशा यह कहा है कि PoK भारत का अभिन्न अंग है, जिस पर पाकिस्तान ने गैर-कानूनी कब्ज़ा कर रखा है. अब, अमेरिका ने भारत के इस रुख का समर्थन किया है.
पाक को लगा बड़ा झटका
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका द्वारा जारी किए गए नक्शे में साफ तौर पर दिखाया गया है कि पाकिस्तान का कब्ज़ा गैर-कानूनी है और PoK भारत का हिस्सा ही है. वहीं इस नक़्शे ने पाकिस्तान को अंदर तक हिला दिया है. जानकारी के मुताबिक भारत और अमेरिका के बीच नए अंतरिम व्यापार समझौते की घोषणा करते समय यूनाइटेड स्टेट्स ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव (USTR) द्वारा इस्तेमाल किया गया नक्शा निश्चित रूप से शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को गुस्सा दिलाएगा.
ऐसा क्या है नक्शे में ?
USTR ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील के लिए अंतरिम फ्रेमवर्क के बारे में पोस्ट किया. इस पोस्ट में अमेरिकी उत्पादों (ट्री नट्स, सूखे डिस्टिलर ग्रेन, लाल ज्वार, फल, आदि) के लिए भारत में नए मार्केट एक्सेस पर चर्चा की गई. अमेरिका ने अपनी पोस्ट में लिखा, “ट्री नट्स और सूखे डिस्टिलर ग्रेन से लेकर लाल ज्वार और ताजे और प्रोसेस्ड फलों तक, US-भारत समझौता अमेरिकी उत्पादों के लिए नया मार्केट एक्सेस देगा.” हालांकि, इस पोस्ट के साथ वाले नक्शे ने सबका ध्यान खींचा है.
सोना और चांदी अभी खरीदें या फिर करें इंतजार! इरादा करने से पहले जान लीजिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
