Home > धर्म > Aaj ka rashifal 15 july 2025: कर्क और तुला सहित इन कुछ राशियों पर होगी धन की झमाझम बरसात, जाने आज के दिन में क्या है खास

Aaj ka rashifal 15 july 2025: कर्क और तुला सहित इन कुछ राशियों पर होगी धन की झमाझम बरसात, जाने आज के दिन में क्या है खास

Aaj ka rashifal 15 july 2025: आज 15 जुलाई दिन मंगलवार को कई राशियों की दिशा बदने वाली हैं कुछ राशियां होंगी धन से मालामाल, तो कुछ राशियों पर आ सकता है संकट।

By: chhaya sharma | Published: July 14, 2025 10:28:02 PM IST



Today Horoscope: आज 15 जुलाई दिन मंगलवार को कई राशियों की दिशा बदने वाली हैं कुछ राशियां होंगी धन से मालामाल, तो कुछ राशियों पर आ सकता है संकट। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते है कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है, तो आप यहां दिए गए आज के राशिफल को देख सकते है और पता लगा सकते है कि कैसा रहेगा आज का दिन और क्या मिलेगी खुशखबरी या कोई आयेगा संकट। 

मेष राशि – वालों आज आप माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जायेंगे | आज आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित हो सकते हैं | किसी शुभ काम में नए लोगों से मदद मिलने की संभावना है | दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी | आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है | ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है, आपको अच्छा लगेगा |

वृष राशि – वालों आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे | कामकाज में आपको सफलता मिलेगी | आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। किसी काम के लिए आपको कोई नई आईडिया मिलेगा | आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है | आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा | आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है | इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को विशेष रूप से सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी | आप कुछ लोगों के साथ मिलकर किसी सामाजिक कार्य की रूपरेखा बना सकते हैं। 

मिथुन राशि – वालों आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश खबरी मिल सकती है | आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर होगा | आपको माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे | कई दिनों से ऑफिस का पेंडिंग काम आज पूरा हो जायेगा | इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है | सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। 

कर्क राशि – वालों आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे | आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार कर सकते हैं | आय के स्रोतों में वृद्धि होने की उम्मीद है | आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए | प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। उचित दिशा में मेहनत से आप उसे समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। छात्र अपने दोस्तों के साथ किसी सब्जेक्ट को लेकर चर्चा कर सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफ़हमी लाने से बचना चाहिए | 

सिंह राशि – वालों आज आपका मन धार्मिक कार्यों की तरफ रह सकता है | लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी | आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी | माता-पिता अपने बच्चों को मनोरंजन के लिए बाहर घूमाने ले जा सकते हैं | महिलाएं अपने किसी काम की प्लानिंग कर सकती हैं। वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की जरुरत है | साथ ही किसी मामले पर बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना चाहिए | 

कन्या राशि – वालों पार्टनर के साथ आपके संबंध और भी मजबूत होंगे | किसी काम के लिये की गई आपकी मेहनत रंग लायेगी | करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा | किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी | हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा | आपको काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान मिलेगा | आपको व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा | सेहत के मामलों में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे | आपको कई तरह के नए और अच्छे अनुभव प्राप्त होंगे | 

तुला राशि – वालों आज पारिवारिक काम को पूरा करने में आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा | कोई सहपाठी अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है | आप दोस्त की मदद के लिये हमेशा तैयार रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा | आप किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा करेंगे | सेहत के लिहाज से दिन ज्यादा ठीक नहीं रहेगा। आपके स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है | आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना है | 

वृश्चिक राशि – वालों आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी | कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है | इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उत्तम है | पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी | परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा | दाम्पत्य संबंधों में भी भरपूर मधुरता रहेगी | बिना वजह की उलझनें जीवन से अपने आप दूर हो जायेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा | 

धनु राशि – वालों आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा | परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे | घरेलू कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी | आज जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी | किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा | जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनायेंगे | शाम को अपने बच्चों के साथ बेहतर टाईम स्पेंड करेंगे | पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे | 

मकर राशि – वालों आज व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है | ऑफिस में किसी जरुरी काम को पूरा करने के लिए किसी सहकर्मी की मदद मिलेगी | कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा | आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है | लवमेट कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे | शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने की संभावना है |

कुंभ राशि – वालों आज कोई रूका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी | शाम तक आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जायेगा | आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे | आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे | लवमेट के साथ आपका दिन बेहतर गुजरेगा | आपकी बातों से कुछ लोग प्रभावित होंगे | सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी | आपको धन लाभ के कई मौके मिलेंगे | बिजनेस में कुछ बदलाव होने के योग बन रहे हैं | ये बदलाव आपके फेवर में रहेंगे | 

मीन राशि – वालों आज आप जिस भी काम को पूरा करना चाहेंगे, वो काम पूरा हो जायेगा | किसी दोस्त से मिलने आप उसके घर पर जा सकते हैं | अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे | आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं | आप नए लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करेंगे। इससे आपको फायदा होगा | घर पर बच्चों के लिये पार्टी का आयोजन कर सकते हैं | इस राशि के छात्रों को शिक्षक की तरफ से मार्गदर्शन मिलेगा। आप जीवन में खूब आगे बढ़ेंगे। 

Advertisement