Home > देश > Delhi Metro: कल सुबह मेट्रो से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, ब्लू लाइन पर कुछ घंटों तक बदला रहेगा ट्रेनों का समय

Delhi Metro: कल सुबह मेट्रो से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर, ब्लू लाइन पर कुछ घंटों तक बदला रहेगा ट्रेनों का समय

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रों से ट्रेवल करने वालों के लिए एक खबर है. कल रविवार, 8 फरवरी 2026 को यमुना बैंक–इंद्रप्रस्थ के बीच ट्रैक मरम्मत के कारण ब्लू लाइन की पहली मेट्रो का समय बदला गया है. जानें पूरी डिटेल-

By: sanskritij jaipuria | Published: February 6, 2026 9:50:13 PM IST



Delhi News: दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना है. यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशनों के बीच ट्रैक की मरम्मत का काम किया जाना है. इस कारण रविवार सुबह मेट्रो सेवाओं में कुछ समय के लिए बदलाव किया गया है. ये व्यवस्था यात्रियों की सेफटी और मेट्रो ट्रैक की बेहतर स्थिति बनाए रखने के लिए की जा रही है.

ये ट्रैक मरम्मत कार्य रविवार, 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा. सुबह के समय इस हिस्से में मेट्रो ट्रेनों का संचालन सीमित रहेगा. ये बदलाव सुबह 6:30 बजे तक लागू रहेगा. इसके बाद मेट्रो सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगी. मरम्मत कार्य के दौरान मेट्रो प्रशासन ट्रैक की जांच और जरूरी सुधार करेगा, जिससे आगे चलकर ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुचारु रूप से हो सके.

किन स्टेशनों के बीच पड़ेगा असर

इस कार्य का सीधा असर यमुना बैंक (YB) और इंद्रप्रस्थ (IDPT) स्टेशनों के बीच पड़ने वाले हिस्से पर होगा. इसी कारण यमुना बैंक से होकर द्वारका सेक्टर-21 की ओर जाने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है. सुबह यात्रा करने वाले यात्रियों को इस बदलाव को ध्यान में रखना जरूरी है. 

 पहली मेट्रो के समय में बदलाव

मरम्मत कार्य के कारण ब्लू लाइन के कुछ रूट्स पर पहली मेट्रो के समय में हल्का बदलाव किया गया है:

 वैशाली से द्वारका सेक्टर-21 जाने वाली पहली मेट्रो अब सुबह 6:05 बजे चलेगी, जबकि पहले ये 6:00 बजे चलती थी.
 यमुना बैंक से द्वारका सेक्टर-21 जाने वाली पहली मेट्रो अब सुबह 6:03 बजे चलेगी, जो पहले 5:53 बजे चलती थी.

ये बदलाव केवल पहली मेट्रो के समय में किया गया है, ताकि मरम्मत कार्य पूरा किया जा सके.

 ब्लू लाइन के अन्य हिस्सों में सेवाएं रहेंगी सामान्य

ब्लू लाइन के बाकी हिस्सों में मेट्रो सेवाएं रविवार के सामान्य समय के अनुसार ही चलेंगी. उन स्टेशनों और रूट्स पर किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है, जो यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ के बीच वाले हिस्से से बाहर आते हैं.

 यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें. सुबह यात्रा करने वाले लोग थोड़ा अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके. जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्ग या अगली मेट्रो का विकल्प भी अपनाया जा सकता है.
 

Advertisement