Home > व्यापार > Gold Price Crash: इन 3 वजहों से घट रहे सोने के दाम? भविष्य में निवेश को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट; कर लें नोट

Gold Price Crash: इन 3 वजहों से घट रहे सोने के दाम? भविष्य में निवेश को लेकर क्या कहते हैं एक्सपर्ट; कर लें नोट

Gold Rate Crash | Gold Rate Today |  Aaj Ka Sona Ka Bhav | Gold Prices Crash Today 06 Februray: सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को भी बड़ी गिरावट दिख रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों से लेकर एशियन मार्केट में भी सोने और चांदी का भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई है.

By: JP Yadav | Last Updated: February 6, 2026 1:33:35 PM IST



Gold Rate Crash | Gold Rate Today|  Aaj Ka Sona Ka Bhav | Gold Prices Crash Today 06 Februray: पिछले कुछ महीनों से निवेशकों की पहली और दूसरी पसंद बने सोना और चांदी के दाम अब लोगों को चौंका रहे हैं. अंतराष्ट्रीय स्तर के अलावा भारत में भी सोने और चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. शुक्रवार (06 फरवरी, 2026) को सुबह-सुबह सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 15 हजार रुपये गिरावट के साथ 2.29 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. इससे पहले अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1800 रुपये गिरकर 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. अंतरराष्ट्रीय बाजारों की बात करें तो शुक्रवार को स्पॉट गोल्ड (हाजिर सोना) 0.4 प्रतिशत बढ़कर 4,790.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.

अमेरिका में भी गिरे सोने के दाम

अमेरिका की बात करें तो अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने के वायदा सौदे 1.7 प्रतिशत की कमी के साथ 4,806.50 डॉलर प्रति औंस पर थे. स्पॉट सिल्वर (हाजिर चांदी) पिछले सत्र में 19.1 प्रतिशत की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को 71.32 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही. सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में 10 प्रतिशत तक गिरावट आई है. इसके साथ ही चांदी की कीमत 65 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे चली गई थी. 

वजह-1

गुरुवार (05 फरवरी, 2026) डॉलर फिर से अपने दो सप्ताह के हायर लेवल पर पहुंच चुका है. एक्सपर्ट की मानें तो जब भी डॉलर में मजबूती आती है तो सोना चांदी जैसी धातुओं की कीमतों में कमी आती है. इससे दाम घटते हैं. 

वजह-2
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिलहाल शांति है. ईरान और अमेरिका किसी समझौते की ओर बढ़ रहे हैं जबकि यूक्रेन और रूस के बीच वार-पलटवार में कमी आई है. ऐसे में सोने-चांदी के दाम घटे हैं. 

वजह-3 
एक्सपर्ट का मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेंशन कुछ कम हुई है. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बातचीत का असर भी कमोडिटी मार्केट पर दिख रहा है.  राष्ट्रपति ट्र्ंप ने शी जिनपिंग के साथ बात करने के बाद कहा कि उनके संबंध चीनी राष्ट्रपति से अच्छे हैं. ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात बेहतर हुए हैं.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

1,54,560 रुपये (24 कैरेट )
1,41,690 रुपये (22 कैरेट )
1,15,960 रुपये (18 कैरेट)

मुंबई में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

1,52,350 रुपये (24 कैरेट )
1,39,650 रुपये (22 कैरेट)
1,14,260 रुपये (18 कैरेट)

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

1,54,040 रुपये (24 कैरेट)
1,41,200 रुपये (22 कैरेट)
1,21,000 रुपये (18 कैरेट)

कोलकाता में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

1,52,350 रुपये (24 कैरेट)
1,39,650 रुपये (22 कैरेट)
1,14,260 रुपये (18 कैरेट)

अहमदाबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

1,52,400 रुपये (24 कैरेट)
1,39,700 रुपये (22 कैरेट)
1,14,310 रुपये (18 कैरेट)

लखनऊ में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

1,52,500 रुपये (24 कैरेट)
1,39,800 रुपये (22 कैरेट)
1,14,410 रुपये (18 कैरेट)

पटना में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

1,52,400 रुपये (24 कैरेट)
1,39,700 रुपये (22 कैरेट)
1,14,310 रुपये (18 कैरेट)

हैदराबाद में सोने के दाम  (प्रति 10 ग्राम)

1,52,350 रुपये (24 कैरेट)
 1,39,650 रुपये (22 कैरेट)
1,14,260 रुपये (18 कैरेट)

दिल्ली-मुंबई में भी सोने की कीमत गिरी

शुक्रवार को आई गिरावट के बाद देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना पाने के लिए 8 ग्राम के लिए 1,23,648 रुपये चुकाना पड़ रहा है, जबकि 22 कैरेट स्टैंडर्ड सोना 8 ग्राम के लिए 1,13,352 रुपये देने होंगे. वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट शुद्ध सोना 8 ग्राम के लिए 1,23,528 रुपये चुकाने होंगे, जबकि 22 कैरेट स्टैंडर्ड सोना 8 ग्राम के लिए 1,13,232 रुपये है. 

चेन्नई और हैदराबाद में भी बढ़े दाम

उधर, दक्षिण के अहम राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 22 कैरेट स्टैंडर्ड सोना 8 ग्राम के लिए 1,14,552 रुपये देने होंगे, जबकि 24 कैरेट शुद्ध सोना 8 ग्राम के लिए 1,24,968 रुपये कीमत चुकानी होगी. आध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में 22 कैरेट यानी स्टैंडर्ड सोना 8 ग्राम के लिए 1,13,232 रुपये देने होंगे, जबकि 22 कैरेट शुद्ध सोना 8 ग्राम के लिए 1,23,528 रुपये कीमत चुकानी होगी. 

Advertisement